NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / फर्जी TRP को लेकर दो चैनलों के मालिक गिरफ्तार, रिपब्लिक टीवी की होगी जांच- मुंबई पुलिस
    अगली खबर
    फर्जी TRP को लेकर दो चैनलों के मालिक गिरफ्तार, रिपब्लिक टीवी की होगी जांच- मुंबई पुलिस

    फर्जी TRP को लेकर दो चैनलों के मालिक गिरफ्तार, रिपब्लिक टीवी की होगी जांच- मुंबई पुलिस

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 08, 2020
    06:59 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई पुलिस ने गुरुवार को टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (TRP) में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है।

    मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले में दो चैनलों के मालिकों को गिरफ्तार किया गया है।

    इस फर्जीवाड़े में अर्नब गोस्वामी के रिपब्लिक टीवी का नाम भी शामिल है। पुलिस जल्द ही रिपब्लिक टीवी से जुड़े अधिकारियों और प्रमोटर्स से पूछताछ कर सकती है।

    आइये, पूरी खबर जानते हैं।

    TRP रैकेट

    क्राइम ब्रांच के हाथ लगा रैकेट- सिंह

    प्रेस को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के हाथ फॉल्स TRP (नकली TRP) रैकेट लगा है।

    उन्होंने बताया कि TRP नापने के लिए BARC नामक संस्था ने देशभर में 30,000 बैरोमीटर लगाए हैं, जिनमें से 2,000 मुंबई में लगे हैं। बैरोमीटर किस घर में लगे हैं, यह डाटा पूरी तरह गोपनीय होता है। BARC ने बैरोमीटर्स लगाने और उनकी मरम्मत करने का ठेका हंसा नामक कंपनी को दिया है।

    बयान

    हंसा के पूर्व कर्मचारी की गिरफ्तारी से लगा पता- सिंह

    सिंह ने आगे कहा कि आरोपी उन घरों का पता लगा लेते थे, जहां ये बैरोमीटर्स लगे हुए थे। उसके बाद वहां रहने वाले लोगों को रिश्वत देकर एक ही चैनल देखने को कहा जाता था। यह भी पाया गया कि कुछ ऐसे घरों में अंग्रेजी चैनल देखने के लिए पैसे दिए गए, जहां कोई अंग्रेजी समझता भी नहीं है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस ने हंसा के पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया था, जिससे इस गिरोह का पता चला।

    बयान

    जांच में रिपब्लिक टीवी का नाम भी आया सामने

    परमबीर सिंह ने आगे कहा कि BARC ने अपनी विश्लेषण रिपोर्ट जमा की है उसमें रिपब्लिक टीवी का नाम भी आया है। उसकी TRP में संदिग्ध ट्रेंड देखे गए हैं। जिन लोगों से इस मामले में संपर्क किया गया था, उन्होंने पुलिस पूछताछ में माना है कि उन्हें पैसा दिया गया था।

    मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा कि रिपब्लिक टीवी से जुड़े लोग, उसके डायरेक्टर और प्रमोटर्स के खिलाफ जांच की जा रही है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये सिंह की पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस

    .@MumbaiPolice Chief, Param Bir Singh, briefs the media on the false TRP racket that is going on. Listen in! pic.twitter.com/unIp7yPxJO

    — Mirror Now (@MirrorNow) October 8, 2020

    जांच

    चैनलों के बैंक खातों की भी जांच करेगी मुंबई पुलिस

    मुंबई पुलिस अब चैनलों के बैंक अकाउंट की छानबीन करेगी।

    सिंह ने कहा कि इस बात की जांच चल रही है कि इन चैनलों को विज्ञापन से जो फंड मिला था, क्या उसे इस अपराध का मुनाफा (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) माना जा सकता है? जिन विज्ञापनदाताओं से ये पैसा प्राप्त हुआ था, उनसे भी पूछताछ की जाएगी। अगर ये पैसे प्रोसीड्स ऑफ क्राइम से आए हैं तो उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।

    प्रतिक्रिया

    गोस्वामी बोले- सुशांत मामले में कवरेज के लिए बनाया जा रहा निशाना

    TRP खरीदने के आरोप सामने आने के बाद अर्नब गोस्वामी ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनकी कवरेज के कारण रिपब्लिक टीवी को निशाना बनाया जा रहा है।

    अपने चिर-परिचित अंदाज में गोस्वामी ने कहा कि रिपब्लिक टीवी 'कायरों' के सामने झुकेगा नहीं बल्कि मुंबई पुलिस के खिलाफ अदालत में जाएगा।

    उन्होंने समर्थन के लिए अपने दर्शकों को भी धन्यवाद दिया है। उनका यह वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये रिपब्लिक टीवी की प्रतिक्रिया

    #RepublicFightsBack after being targeted by the Mumbai Police; Tune in to watch Arnab Goswami #LIVE here - https://t.co/rGQJsiKgt2 pic.twitter.com/AgXb8FUa35

    — Republic (@republic) October 8, 2020
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई पुलिस
    सुशांत सिंह राजपूत

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री मोदी 6 साल में पहली बार कनाडा में G-7 सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे नरेंद्र मोदी
    आईपैड के लिए जल्द आ सकता है इंस्टाग्राम ऐप, मेटा कर रही तैयारी मेटा
    ग्लेन मैक्सवेल की ओर से वनडे क्रिकेट में बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    होंडा ने मई में बेचे 4.65 लाख दोपहिया वाहन, जानिए आंकड़े  होंडा

    मुंबई पुलिस

    मुंबई: मॉडल को शादी का वादा करके बनाया न्यूड लाइव वीडियो, ऐप पर डाला मुंबई
    मुंबई: गर्लफ्रेंड को चाकू से गोदकर युवक ने लगाई 10वीं मंजिल से छलांग, मौत मुंबई
    मुंबई: छोटी बहन की अश्लील तस्वीरें बॉयफ्रेंड को भेजने के आरोप में महिला गिरफ्तार मुंबई
    मुंबई: जमानत पर बाहर रेप के आरोपी ने फिर से उसी महिला का किया रेप, गिरफ्तार मुंबई

    सुशांत सिंह राजपूत

    रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद सुशांत की बहनों पर दर्ज हुई FIR, लगाए गंभीर आरोप केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    रिया के वकील ने सुशांत को बताया 'ड्रग-एडिक्ट', कहा- अभिनेत्री को प्यार करने की सजा मिली केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    महाराष्ट्र सरकार से कंगना बोलीं- ड्रग टेस्ट के लिए तैयार, कुछ मिला तो मुंबई छोड़ दूंगी बॉलीवुड समाचार
    अंकिता लोखंडे ने फिर किया रिया पर वार, बोलीं- तनावग्रस्त शख्स को ड्रग्स देना कैसी मदद बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025