NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: दो साल पुराने आत्महत्या मामले में रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: दो साल पुराने आत्महत्या मामले में रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार

    महाराष्ट्र: दो साल पुराने आत्महत्या मामले में रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी गिरफ्तार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 04, 2020
    09:54 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र CID ने बुधवार को रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

    उन्हें 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नायक और उनकी मां कुमुद नायक की मौत के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। गोस्वामी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

    गोस्वामी को सुबह 06:30 बजे गिरफ्तार किया गया था।

    पुलिस अधिकारियों ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें अलीबाग ले जाया जाएगा।

    मारपीट

    गोस्वामी ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

    गोस्वामी ने पुलिस पर उनके साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके घर में घुसकर उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की।

    गोस्वामी ने पुलिस पर उनके साथ-साथ उनकी सास, ससुर, पत्नी और बेटे के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया है।

    वहीं रिपब्लिक टीवी का कहना है कि मौके पर मौजूद उसके पत्रकारों को रिपोर्टिंग करने से रोका गया और अर्नब गोस्वामी को उनकी कानूनी टीम से मिलने की इजाजत नहीं दी गई।

    गोस्वामी की गिरफ्तारी

    TRP में हेरफेर से अलग है मामला

    गोस्वामी की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब रिपब्लिक टीवी TRP में हेरफेर करने के आरोपों का सामना कर रहा है। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और रिपब्लिक टीवी से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की जा चुकी है।

    इस मामले में रिपब्लिक टीवी समेत तीन चैनलों के नाम सामने आए थे। मामले में अब तक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

    हालांकि, गोस्वामी की गिरफ्तारी का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

    निंदा

    केंद्रीय मंत्रियों ने की गिरफ्तारी की आलोचना

    सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने गोस्वामी की गिरफ्तारी की आलोचना की है।

    जावड़ेकर ने ट्वीट किया कि वो महाराष्ट्र में प्रेस की आजादी पर हुए हमले की निंदा करते हैं। प्रेस से बर्ताव करने का यह कोई तरीका नहीं है।

    उन्होंने आगे कहा कि यह उन्हें आपातकाल की याद दिलाता है, जब पत्रकारों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता था।

    गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी गिरफ्तारी को गलत बताया है।

    मामला

    क्या है नायक की आत्महत्या का मामला?

    अन्वय नायक की आत्महत्या का मामला 2018 का है। 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नायक और उनकी मां कुमुद नायक अलीबाग स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे।

    कथित तौर पर अन्वय नायक द्वारा लिए गए सुसाइड नोट में उन्होंने आरोप लगाया था कि गोस्वामी और दो अन्य लोगों ने उनके 5.40 करोड़ रुपये नहीं चुकाए हैं, जिसके चलते उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा था।

    इस मामले में गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया है।

    ट्विटर पोस्ट

    गोस्वामी को पुलिस वैन में ले जाया गया

    #WATCH Republic TV Editor Arnab Goswami detained and taken in a police van by Mumbai Police, earlier today pic.twitter.com/ytYAnpauG0

    — ANI (@ANI) November 4, 2020

    जांच

    मई में दिए गए थे CID जांच के आदेश

    जानकारी के मुताबिक, अलीबाग पुलिस ने 2018 में आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था, लेकिन 2019 में रायगढ़ पुलिस ने यह मामला बंद कर दिया था।

    इसी साल मई में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इसकी CID जांच कराने का आदेश दिया था।

    उन्होंने कहा था कि नायक की बेटी अदन्या ने उनसे शिकायत की है कि पुलिस ने गोस्वामी की तरफ से पैसे न दिए जाने के मामले की जांच नहीं की थी।

    जानकारी

    रिपब्लिक टीवी ने आरोपों का खंडन किया

    रिपब्लिक टीवी ने पैसों के भुगतान न करने के आरोपों का खंडन करते हुए इसे 'बदनाम करने के लिए चलाया गया अभियान' करार दिया है। रिपब्लिक टीवी की तरफ से कहा गया है कि नायक का पूरा भुगतान कर दिया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    आत्महत्या

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: 23 राज्यों में घटे सक्रिय मामले, लेकिन केरल में लगातार बिगड़ रही स्थिति कर्नाटक
    कोरोना वायरस: सात दिनों में नए मरीजों से ज्यादा रही ठीक होने वालों की संख्या भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: केरल में बिगड़ रही स्थिति, पहली बार सामने आए महाराष्ट्र से अधिक नए मामले केरल
    मुंबई: दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा आरे मेट्रो कार शेड, प्रदर्शनकारियों से मुकदमे वापस उद्धव ठाकरे

    आत्महत्या

    उत्तर प्रदेश: मीटिंग में कंपनी के डायरेक्टर ने दो साथियों को मारी गोली, फिर की आत्महत्या दिल्ली
    कोरोना वायरस से संक्रमित होने के डर से शख्स ने की आत्महत्या दिल्ली
    लॉकडाउन: केरल में शराब बिक्री पर रोक लगाने से दुखी युवक ने की आत्महत्या केरल
    लॉकडाउन के कारण पत्नी से दूर था शख्स, याद में दुखी होकर की आत्महत्या उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025