Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस वैक्सीन
भारत में कोरोना वायरस
डेल्टा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / टीवी पर 20 करोड़ लोगों ने देखा प्रधानमंत्री का लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान, टूटे सारे रिकॉर्ड
देश

टीवी पर 20 करोड़ लोगों ने देखा प्रधानमंत्री का लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान, टूटे सारे रिकॉर्ड

टीवी पर 20 करोड़ लोगों ने देखा प्रधानमंत्री का लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान, टूटे सारे रिकॉर्ड
लेखन प्रमोद कुमार
Apr 17, 2020, 03:56 pm 3 मिनट में पढ़ें
टीवी पर 20 करोड़ लोगों ने देखा प्रधानमंत्री का लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान, टूटे सारे रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने के ऐलान को टेलीविजन पर रिकॉर्ड 20.3 करोड़ लोगों ने देखा था। उन्होंने 14 अप्रैल को देश के नाम संबोधन में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया था। व्यूअरशिप के मामले में प्रधानमंत्री मोदी ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले पिछले महीने 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान करने के समय 19.3 करोड़ लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण को टेलीविजन पर देखा था।

भाषण
प्रधानमंत्री मोदी ने दिया था 25 मिनट का भाषण

14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ने 25 मिनट का भाषण दिया था। 199 ब्रॉडकास्टर द्वारा टेलीकास्ट किए गए इस भाषण को 400 करोड़ मिनट तक देखा गया। यह भी एक नया रिकॉर्ड है। टीवी व्यूअरशिप पर नजर रखने वाली ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के मुख्य अधिकारी सुनील लुल्ला ने इसकी जानकारी दी। BARC ने बताया कि 12 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में लॉकडाउन से पहले की तुलना में 38 प्रतिशत ज्यादा लोग टीवी देख रहे हैं।

जानकारी
रामायण और महाभारत से बढ़ी टीवी कंटेट की खपत

लुल्ला ने बताया कि टीवी देखने के समय में हुए इजाफे की मुख्य वजह सरकारी ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन द्वारा किया जा रहा रामायण और महाराभारत जैसे शो का प्रसारण है। गौरतलब है कि लॉकडाउन में टीवी चैनल पुराने शो फिर से प्रसारित कर रहे हैं।

टीवी व्यूअरशिप
19.3 करोड़ लोगों ने देखा था लॉकडाउन का ऐलान

गत 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन देते हुए पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री की इस घोषणा को दुनियाभर में 193 मिलियन यानी 19 करोड़ 30 लाख लोगों ने टेलीविजन पर देखा था। दुनियाभर में 201 चैनलों पर प्रसारित हुआ प्रधानमंत्री मोदी का यह भाषण भारतीय इतिहास में टीवी पर सबसे ज्यादा देखा गया कार्यक्रम बन गया था। टीवी के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी इसका प्रसारण हुआ था।

जानकारी
जनता कर्फ्यू के ऐलान को 8.3 करोड़ दर्शकों ने देखा

19 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम संबोधन में 'जनता कर्फ्यू' का आह्वान किया था। इसका प्रसारण 191 चैनलों पर किया गया और इसे 8.30 करोड़ लोगों ने लाइव देखा था।

पुराने रिकॉर्ड
नोटबंदी की घोषणा को 5.7 करोड़ लोगों ने देखा था

बता दें कि 8 नवंबर, 2016 को प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम संबोधन कर नोटबंदी की घोषणा की थी। उस कार्यक्रम का 114 चैनलों पर प्रसारण किया गया था, जिसे कुल 57 मिलियन यानी 5 करोड़ 70 लाख लोगों ने देखा था। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद 8 अगस्त, 2019 को देश को सम्बोधित किया था। उनका यह कार्यक्रम 163 चैनलों पर प्रसारित किया गया था, जिसे 6.5 करोड़ दर्शकों द्वारा देखा गया था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
दूरदर्शन
कोरोना वायरस
लॉकडाउन
ताज़ा खबरें
एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित,  विराट कोहली और केएल राहुल की हुई वापसी
एशिया कप के लिए भारतीय टीम घोषित, विराट कोहली और केएल राहुल की हुई वापसी खेलकूद
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी देश
कई फिल्मों ने की बंपर कमाई, लेकिन ये रहीं इस साल साउथ की फ्लॉप फिल्में
कई फिल्मों ने की बंपर कमाई, लेकिन ये रहीं इस साल साउथ की फ्लॉप फिल्में मनोरंजन
भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान दिखी हीरो एक्सपल्स 300 की झलक, जल्द देगी दस्तक
भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान दिखी हीरो एक्सपल्स 300 की झलक, जल्द देगी दस्तक ऑटो
होंडा ने लॉन्च की CB300F स्ट्रीटफाइटर बाइक, जानिए क्या कुछ मिलेगा
होंडा ने लॉन्च की CB300F स्ट्रीटफाइटर बाइक, जानिए क्या कुछ मिलेगा ऑटो
दूरदर्शन
नौ लाख रुपये में तैयार होता था 'रामायण' का एक एपिसोड, इतनी होती थी कमाई
नौ लाख रुपये में तैयार होता था 'रामायण' का एक एपिसोड, इतनी होती थी कमाई मनोरंजन
द्रौपदी के चीरहरण सीन के लिए हुई थी खास तैयारी, जानिए 'महाभारत' के दिलचस्प किस्से
द्रौपदी के चीरहरण सीन के लिए हुई थी खास तैयारी, जानिए 'महाभारत' के दिलचस्प किस्से मनोरंजन
'रामायण' ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बना दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो
'रामायण' ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बना दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो मनोरंजन
दूरदर्शन ने अनोखे अंदाज में दी इरफान खान को श्रद्धांजलि, फिर शुरु किया 'श्रीकांत' का प्रसारण
दूरदर्शन ने अनोखे अंदाज में दी इरफान खान को श्रद्धांजलि, फिर शुरु किया 'श्रीकांत' का प्रसारण मनोरंजन
जानिए अब कहां हैं 'शक्तिमान' के सभी किरदार, इतने सालों में बदल गया रूप
जानिए अब कहां हैं 'शक्तिमान' के सभी किरदार, इतने सालों में बदल गया रूप मनोरंजन
और खबरें
कोरोना वायरस
दिल्ली: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने दिए कोरोना प्रोटोकॉल की पालना के आदेश
दिल्ली: बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने दिए कोरोना प्रोटोकॉल की पालना के आदेश देश
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 16,167 नए संक्रमित, सक्रिय मामलों में इजाफा
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 16,167 नए संक्रमित, सक्रिय मामलों में इजाफा देश
कोरोना: 7 राज्यों में 10 प्रतिशत से अधिक है साप्ताहिक संक्रमण दर, सरकार ने जताई चिंता
कोरोना: 7 राज्यों में 10 प्रतिशत से अधिक है साप्ताहिक संक्रमण दर, सरकार ने जताई चिंता देश
मंकीपॉक्स से घबराने की जरूरत नहीं, सब लोगों को नहीं पड़ेगी वैक्सीन की जरूरत- शीर्ष विशेषज्ञ
मंकीपॉक्स से घबराने की जरूरत नहीं, सब लोगों को नहीं पड़ेगी वैक्सीन की जरूरत- शीर्ष विशेषज्ञ देश
आगरा में बिक रहा 25,000 रुपये किलो घेवर, जानिए क्या है इसमें खास
आगरा में बिक रहा 25,000 रुपये किलो घेवर, जानिए क्या है इसमें खास अजब-गजब
और खबरें
लॉकडाउन
कोरोना महामारी के बीच बढ़ी बच्चों की गुमशुदगी, एक साल में 59,000 से अधिक लापता- रिपोर्ट
कोरोना महामारी के बीच बढ़ी बच्चों की गुमशुदगी, एक साल में 59,000 से अधिक लापता- रिपोर्ट देश
चीन में लगा कोविड लॉकडाउन कैसे पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है?
चीन में लगा कोविड लॉकडाउन कैसे पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है? दुनिया
उत्तर कोरिया में कोरोना का कहर, तीन दिनों में 8 लाख से अधिक मामले
उत्तर कोरिया में कोरोना का कहर, तीन दिनों में 8 लाख से अधिक मामले दुनिया
उत्तर कोरिया में कोरोना के पहले मामले की पुष्टि, देशव्यापी लॉकडाउन लागू
उत्तर कोरिया में कोरोना के पहले मामले की पुष्टि, देशव्यापी लॉकडाउन लागू दुनिया
कोरोना महामारी के भयानक दौर से क्यों गुजर रहा चीन?
कोरोना महामारी के भयानक दौर से क्यों गुजर रहा चीन? दुनिया
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022