Page Loader
राजस्थान: उदयपुर की खूबसूरत जगहें दिखाने का झांसा देकर फ्रांसीसी पर्यटक के साथ दुष्कर्म
उदयपुर में फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म

राजस्थान: उदयपुर की खूबसूरत जगहें दिखाने का झांसा देकर फ्रांसीसी पर्यटक के साथ दुष्कर्म

Jun 24, 2025
07:29 pm

क्या है खबर?

राजस्थान में झीलों की नगरी के नाम से मशहूर उदयपुर शहर में फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, महिला पर्यटक एक पार्टी में गई थी, वहां आरोपी उन्हें शहर की खूबसूरत जगहें दिखाने का झांसा देकर अपने फ्लैट में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला पर्यटक ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

घटना

महिला पर्यटक के साथ कैसे घटी यह वारदात?

उदयपुर पुलिस ने बताया कि 22 जून को उदयपुर पहुंची फ्रांस की महिला पयर्टक अंबामाता इलाके में एक होटल में ठहरी थी। सोमवार रात वह टाइगर हिल के पास द ग्रीक फार्म कैफे एंड रेस्ट्रो में एक पार्टी में गई थी। वहां आरोपी उन्हें अपने साथ सिगरेट पीने और शहर की अच्छी जगहें दिखाने के बहाने अपने साथ किराए के फ्लैट पर ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ पहले मारपीट की और फिर दुष्कर्म कर दिया।

परेशानी

मोबाइल फोन के चार्ज न होने से फोन नहीं कर सकती महिला

पुलिस ने बताया कि महिला पर्यटक का फोन चार्ज नहीं था। वह मदद के लिए फोन नहीं कर सकी। वारदात के बाद महिला ने खुद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कर्मचारियों ने पुलिस को मारपीट की सूचना दी। पीड़िता की हालत स्थिर है और उसने अस्पताल से व्यक्तिगत रूप से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।