Page Loader
दिल्ली में बारिश से बढ़ी ठंड, उत्तर प्रदेश में कोहरे से दृश्यता शून्य; ट्रेनें-उड़ानें प्रभावित
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा (प्रतीकात्मक तस्वीर: एक्स/@basiitzargar)

दिल्ली में बारिश से बढ़ी ठंड, उत्तर प्रदेश में कोहरे से दृश्यता शून्य; ट्रेनें-उड़ानें प्रभावित

लेखन गजेंद्र
Jan 06, 2025
10:20 am

क्या है खबर?

दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी से ठंडी हवा मैदानी इलाकों में लोगों को ठिठुरा रही है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार की सुबह कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य रही। यह मौसम का पहला घना कोहरा है। लखनऊ में पिछले 3 दिनों से धूप नहीं निकली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हुई हल्की बारिश से ठंड और बढ़ गई है।

मौसम

उड़ानों में देरी, ट्रेन भी प्रभावित

उत्तर प्रदेश में ठंड की वजह से पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। शीतलहर के प्रकोप से बचने के लिए फुटपाथ पर सोने वालों को शिविरों में भेजा गया है। दिल्ली में कोहरे की वजह से कई उड़ानें प्रभावित हुई और 10 ट्रेनें लेट पहुंचीं। लखनऊ में 20 से अधिक उड़ानें देरी से पहुंचीं। कानपुर में 93 ट्रेनें 11 घंटे लेट चली हैं। दिल्ली हवाई अड्डा ने उड़ानों पर असर पड़ने की जानकारी दी है।

तापमान

दिल्ली में 12 जनवरी तक बारिश के आसार

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि दिल्ली में 12 जनवरी तक गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच कुछ दिन घना कोहरा रहेगा। ठंड की वजह से दिल्ली का अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री कम होकर 18.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री कम होकर 9.6 डिग्री दर्ज किया गया है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 316 यानी 'बहुत खराब' स्तर पर बनी हुई है।

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली में बारिश

ट्विटर पोस्ट

लखनऊ में कोहरा