राहुल गांधी का बेरोजगारी पर हमला, कहा- 21वीं सदी के नशे में उलझाए जा रहे युवा
क्या है खबर?
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने केपी ग्राउंड में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने मुखरता के साथ देश के युवाओं की बेरोजगारी, पेपर लीक और डिजिटल गुलामी का मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से नफरत या हिंसा का रास्ता चुनने की जगह प्यार और स्नेह के साथ व्यवस्था को बदलने का प्रयास करने का आह्वान किया।
बेरोजगारी
राहुल ने बेरोजगारी पर कैसे बोला हमला?
राहुल ने कहा, "मैं मुख्य रूप से 3 चीजों पर बात करना चाहता हूं, दर्द, डेटा और दौलत। मैं युवाओं के दर्द और उनके द्वारा पैदा किए जाने वाले डाटा की बात कर रहा हूं, लेकिन समस्या यह है कि जो धन या दौलत युवाओं की होनी चाहिए, वह केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण उनके पास नहीं पहुंच रही है। भले ही युवाओं का पोटेंशियल उनका है, लेकिन सिस्टम ने उन्हें एक चक्रव्यूह में फंसा रखा है।"
रोजगार
करोड़ों खर्च करके भी नहीं मिल रही नौकरी - राहुल
राहुल ने कहा, "आप पढ़ाई करते हैं, आपके परिवार उस पर करोड़ों रुपये खर्च करते हैं। आप इंजीनियरिंग, मेडिकल या ग्रेजुएशन करते हैं। इसके बाद आपको एक सर्टिफिकेट थमा दिया जाता है, लेकिन वह सर्टिफिकेट आपको नौकरी दिलाने में नाकाम रहता है।"
उन्होंने कहा, "यहां अमीर छात्र पैसे देकर पेपर खरीद लेते हैं और परीक्षा के पेपर लीक हो जाते हैं। आज देश में हर 1,000 युवाओं में से केवल 12 लोगों को ही स्थायी नौकरी मिल पा रही है।"
ट्विटर पोस्ट
यहां सुने राहुल का बयान
VIDEO | Uttar Pradesh: "All doors of employment are closed in India," says Leader of the Opposition in the Lok Sabha and Congress MP Rahul Gandhi at 'Chhatron Ki Goonj' event in Prayagraj.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 8, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/idRy5oz3I2
हमला
इंस्टाग्राम और फेसबुक रील्स को बताया 21वीं सदी का नशा
राहुल ने कहा, "आपको जाल में फंसाया जा रहा है। आपका पूरा डाटा तकनीकी कंपनियों को सौंप दिया गया है। आपसे कहा जाता है कि रील देखें, व्हाट्सऐप मैसेज भेजें और इंस्टाग्राम कंटेंट बनाएं। यह 21वीं सदी का नया नशा है।"
उन्होंने कहा, "इस नशे का आदि होने के बाद आपसे ब्लिंकिट या उबर के लिए काम करने या शारीरिक मजदूरी के लिए कहा जाता है। देश में सम्मानजनक रोजगार के सारे दरवाजे बंद कर दिए गए हैं।"
ट्विटर पोस्ट
यहां सुने राहुल का बयान
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "... Let me give you the figures: out of every 1000 young people, only 12 land a permanent job. As for your data, it is taken away from you; it is handed over to major corporations—Jio, Adani,… pic.twitter.com/bpmMnw1hBP
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 8, 2026
ताकत
राहुल ने युवाओं को बताया देश की ताकत
राहुल ने युवाओं की क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि देश के 40 करोड़ ऊर्जावान युवा ही भारत की असली ताकत हैं, जिनके आगे चीन, अमेरिका और रूस भी फेल हैं।
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में किसी भी देश की प्रगति 2 चीजों पर निर्भर करती है, युवाओं की क्षमता और उनके द्वारा पैदा किया गया डाटा। भारत में हर नागरिक रोजाना 1 जीबी डेटा इस्तेमाल करता है, इसलिए 'युवा प्लस डेटा' 21वीं सदी की नई अर्थव्यवस्था बनेगा।