पटियाला में भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल गिरा, फंसे ट्रकों में आग लगी
क्या है खबर?
पंजाब के पटियाला में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के पटियाला-संगरूर बाईपास पर पसियाना गांव के पास भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल गिर गया। घटना के समय पुल से 2 ट्रक गुजर रहे थे, जो लोहे के क्षतिग्रस्त हिस्से में फंस गए। इससे एक ट्रक में आग भी लग गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ है। अभी तक किसी के नुकसान की खबर नहीं है।
हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?
घटना के समय पुल से गुजर रहे ट्रक ड्राइवर राजवीर ने बताया कि उन्हें घटना से पहले एक धमाके जैसी आवाज सुनाई दी थी।
वहीं, एक ट्रक में सवार सुखविंदर सिंह ने कहा कि वे अंधेरे में फंस गए थे और बाहर निकलने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी।
गनीमत यह रही कि दोनों ट्रकों में सवार सभी लोग सुरक्षित बच निकलने में कामयाब रहे, हालांकि कुछ को हल्की चोटें भी आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शी
पुल के दोनों हिस्से बंद किए गए
यह 60 मीटर लंबा स्टील ट्रस ब्रिज गिरने के बाद चंडीगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के रीजनल ऑफिस ने सलाह जारी की है।
इसमें कहा गया कि सड़क इस्तेमाल करने वालों की सुरक्षा पक्का करने के लिए ट्रैफिक को सर्विस रोड से बाईं ओर (LHS) से डायवर्ट कर दिया गया है।
रोड सेफ्टी मार्शल साइट पर 24 घंटे तैनात रहेंगे और पुल के दोनों हिस्से बंद कर दिए गए हैं।
ट्विटर पोस्ट
लोहे का पुल गिरा
पंजाब -
— Sachin Gupta (@Sachingupta) November 19, 2026
पटियाला में भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल आज सुबह टूट गया। उस वक्त दो ट्रक गुजर रहे थे। दोनों ट्रक भी टूटे पुल पर लटक गए हैं।
NHAI ने वर्ष 2016 में यह पुल बनाया। 100 साल मियाद बताई गई। 10 साल भी नहीं टिक सका। pic.twitter.com/6tvFJslRQE
हादसा
कैसे गिरा पुल?
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पुल गिरने के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन तकनीकी विशेषज्ञ जांच कर रहे हैं कि क्या 2 ओवरलोडेड ट्रकों के अचानक साथ आने से यह पुल गि गया।
बताया जा रहा है कि ट्रस ब्रिज बोल्ट के गायब होने या फिर किसी हिस्से के चोरी होने से कमजोर हुआ होगा।NHAI के साइट इंजीनियर अभिषेक चौहान ने कहा कि अभी अधिकारी पुल के गिरने के कारणों की जांच कर रहे हैं।