Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / भोपाल में फ्रांसीसी राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्यमंत्री शिवराज के सख्त हुए तेवर
  • देश

    भोपाल में फ्रांसीसी राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्यमंत्री शिवराज के सख्त हुए तेवर

    भारत शर्मा
    लेखन
    भारत शर्मा
    Twitter
    अंतिम अपडेट Oct 30, 2020, 03:17 pm
    भोपाल में फ्रांसीसी राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन, मुख्यमंत्री शिवराज के सख्त हुए तेवर
  • फ्रांस में इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा आम लोगों के सिर काटने और चाकूबाजी जैसी घटनाओं पर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सख्त रुख अपनाने की बात कही है।

    इस पर दुनियाभर में मुस्लिमों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है और इसकी आग भारत भी पहुंच चुकी है।

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी गुरुवार को हजारों की संख्या में मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सख्त रुख दिखाते हुए कार्रवाई की बात कही है।

  • इस खबर में
    राष्ट्रपति मैक्रों ने किया पैगम्बर मुहम्मद साहब पर बनाए गए विवादित कार्टून का समर्थन भोपाल में हजारों की संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुए मुस्लिम समुदाय के लोग फ्रांस के साथ सभी रिश्ते खत्म करे भारत- मसूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिया सख्त बयान विधायक सहित 2,000 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया फ्रांस का समर्थन मुंबई की सड़कों पर चिपकाए मैक्रों के पोस्टर यहां देखें मुंबई का वीडियो
  • प्रकरण

    राष्ट्रपति मैक्रों ने किया पैगम्बर मुहम्मद साहब पर बनाए गए विवादित कार्टून का समर्थन

  • दरअसल, फ्रांस में इस्लामी कट्टरपंथियों द्वारा किए जा रहे हमलों के विरोध में सितंबर में कार्टून मैग्जीन चार्ली हेब्दो ने पैगम्बर मुहम्मद साहब का एक विवादित कार्टून मैग्जीन में प्रकाशित कर दिया था।

    फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कार्टून का समर्थन करते हुए इस्लामिक अलगाववाद से लड़ने की बात कही थी।

    उन्होंने यह भी कहा था कि इस्लाम धर्म पूरी दुनिया में आज संकट के दौर से गुजर रहा है। इससे विश्व भर के मुस्लिम समुदाय में आक्रोश है।

  • प्रदर्शन

    भोपाल में हजारों की संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुए मुस्लिम समुदाय के लोग

  • मामले में भोपाल के इकबाल मैदान में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हुए। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक आरिफ मसूद ने किया। इसमें कई मुस्लिम धर्मगुरु भी शामिल हुए।

    प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथ में तख्तियां लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति से माफी मांगने की मांग की।

    इस दौरान विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि सरकार उनके खिलाफ कितनी कार्रवाई कर लें, लेकिन वह अपने हक और समुदाय के लिए लड़ते रहेंगे।

  • बयान

    फ्रांस के साथ सभी रिश्ते खत्म करे भारत- मसूद

  • विधायक मसूद ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पैगम्बर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करके मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की है। इससे दुनियाभर के साथ साथ भारत के मुसलमानों की भी भावनाएं आहत हुई है।

    विधायक ने भारत सरकार से फ्रांस के साथ सभी आर्थिक रिश्ते खत्म करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसी भी विशेष धर्म के खिलाफ जाने वाले देश के साथ भारत को संबंध नहीं रखने चाहिए।

  • सख्ती

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दिया सख्त बयान

  • इधर, विरोध प्रदर्शन के कारण भोपाल में कोरोना महामारी से बचाव के सभी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आई।

    इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की बात कही है।

    मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 'मध्यप्रदेश शांति का टापू है। इसकी शांति को भंग करने वालों से हम पूरी सख्ती से निपटेंगे। इस मामले में 188 IPC के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा, वो चाहे कोई भी हो।'

  • जानकारी

    विधायक सहित 2,000 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

  • इधर, मामले में तलैया थाना पुलिस ने विधायक मसूद सहित 2,000 लोगों के खिलाफ कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। इस पर विधायक मसूद ने कहा कि कार्रवाई के बाद भी वह अपने हक के लिए डटे रहेंगे।

  • समर्थन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया फ्रांस का समर्थन

  • गुरुवार को फ्रांस के नीस शहर में एक हमलवार के चाकू से चर्च पर हमला किया था। इसमें एक महिला सहित तीन की मौत हो गई थी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना की निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस के साथ होने की बात कही थी।

    उन्होंने ट्वीट किया था, 'हम आतंकी हमलों की निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं आतंक के शिकार परिवारों के साथ हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम फ्रांस के साथ हैं।'

  • महाराष्ट्र

    मुंबई की सड़कों पर चिपकाए मैक्रों के पोस्टर

  • विरोध की कड़ी मुंबई में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राष्ट्रपति मैक्रों के पोस्टर सड़कों पर चिपका दिए। उन पर वाहन गुजर रहे हैं। इसको लेकर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने वीडियो साझा करते हुए महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'महाराष्ट्र सरकार के राज में क्या हो रहा है? भारत आतंकवाद के खिलाफ आज फ्रांस के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री ने मिलकर लड़ने की प्रतिज्ञा की है। फिर मुंबई में फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष का अपमान क्यों?'

  • ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें मुंबई का वीडियो

  • महाराष्ट्र सरकार,
    ये आपके सरकार के राज में क्या हो रहा है?
    भारत आज France के साथ खड़ी है ..जो जिहाद फ़्रान्स में हो रहा है,उस आतंकवाद के ख़िलाफ़ हिंदुस्तान के PM ने फ़्रान्स के साथ मिल कर लड़ने की प्रतिज्ञा की है।
    फिर मुंबई की सड़कों पर फ़्रान्स के राष्ट्राध्यक्ष का अपमान क्यों? pic.twitter.com/kb7PCCEY4S

    — Sambit Patra (@sambitswaraj) October 30, 2020
  • मध्य प्रदेश
  • फ्रांस
  • भोपाल
  • शिवराज सिंह चौहान
  •  
ताज़ा खबरें
  • कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बेहाल मुंबई, मेयर ने की पूर्ण लॉकडाउन की सिफारिश
    कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बेहाल मुंबई, मेयर ने की पूर्ण लॉकडाउन की सिफारिश
    देश
  • गूगल अर्थ को तीन साल में सबसे बड़ा अपडेट, मिला वक्त में पीछे जाने का विकल्प
    गूगल अर्थ को तीन साल में सबसे बड़ा अपडेट, मिला वक्त में पीछे जाने का विकल्प
    टेक्नोलॉजी
  • लाल किला हिंसा मामले में गिरफ्तार दीप सिद्धू को राहत, दिल्ली की अदालत ने दी जमानत
    लाल किला हिंसा मामले में गिरफ्तार दीप सिद्धू को राहत, दिल्ली की अदालत ने दी जमानत
    देश
  • कुंभ की आलोचनाओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी की संतों से अपील, प्रतीकात्मक रखा जाए मेला
    कुंभ की आलोचनाओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी की संतों से अपील, प्रतीकात्मक रखा जाए मेला
    देश
  • IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन
    IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन
    खेलकूद
चर्चित विषय
वैक्सीन समाचार क्राइम समाचार रोजगार समाचार किसान आंदोलन सरकारी नौकरी कोरोना वायरस कोवैक्सिन कोरोना वायरस वैक्सीन भारत में कोरोना वायरस
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021