Page Loader
गणतंत्र दिवस परेड की राष्ट्रपति ने ली 52 मिनट सलामी, ट्विटर पर तारीफ कर रहे लोग
गणतंत्र दिवस परेड की राष्ट्रपति मुर्मू ने ली सलामी (तस्वीर: ट्विटर/@DDNational)

गणतंत्र दिवस परेड की राष्ट्रपति ने ली 52 मिनट सलामी, ट्विटर पर तारीफ कर रहे लोग

लेखन गजेंद्र
Jan 27, 2023
04:01 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को आयोजित 74वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान निकाली गई परेड की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 52 मिनट तक खड़े होकर सलामी ली। इस दौरान राष्ट्रपति काफी समय अपनी जगह पर ही खड़ी रहीं। जब झांकियों का दौर शुरू हुआ तब उन्होंने अपनी जगह ग्रहण की। उनकी सलामी का वीडियो और तस्वीर को लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर तारीफ कर रहे हैं। राष्ट्रपति के रूप में मुर्मू का यह पहला गणतंत्र दिवस समारोह था।

समारोह

परेड में काफी कुछ दिखा पहली बार 

राष्ट्रपति मुर्मू जब कर्तव्य पथ पहुंचीं तो उनका स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उन्होंने राष्ट्रध्वज फहराया। इस मौके पर उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। पहली बार औपचारिक सलामी 105-MM भारतीय फील्ड गन से दी गई। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे। पहली बार कर्तव्य पथ पर अतिथि देश के राष्ट्र प्रमुख के साथ उनकी सेना की टुकड़ी भी परेड में शामिल हुई थी।

ट्विटर पोस्ट

लोगों ने ट्विटर पर की राष्ट्रपति की तारीफ