Page Loader
कर्नाटक: भाजपा के बैनर को जूतों की माला पहनाने वाले युवकों को प्रताड़ित करने पर पुलिसकर्मी निलंबित
कर्नाटक में भाजपा नेताओं के बैनर को जूतों की माला पहनाने पर युवक गिरफ्तार (तस्वीर: ट्विटर/@prajwaldza)

कर्नाटक: भाजपा के बैनर को जूतों की माला पहनाने वाले युवकों को प्रताड़ित करने पर पुलिसकर्मी निलंबित

लेखन गजेंद्र
May 18, 2023
07:19 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक के पुत्तूर में भाजपा नेताओं के बैनर को जूतों की माला पहनाने पर पुलिस ने 9 युवकों को गिरफ्तार किया। बाद में युवकों को प्रताड़ित करने के आरोप में 2 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, युवाओं ने भाजपा नेता नलिन कुमार कतिल और डीवी सदानंद गौड़ा का बैनर लगाया था। युवकों के परिजनों द्वारा प्रताड़ना का आरोप लगाने के बाद पुत्तूर के उप निरीक्षक श्रीनाथ रेड्डी और एक अन्य पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया।

कार्रवाई

भाजपा के ही हैं आरोपी

पुत्तूर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की हार के बाद गौड़ा और कतिल का बैनर लगाते हुए उसे जूते की माला पहनाई गई थी। गिरफ्तार किए गए युवक भाजपा के बताए जा रहे हैं। हिरासत के दौरान प्रताड़ना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में युवक घायल अवस्था में चलते नजर आ रहे हैं। दक्षिण कन्नड़ जिले के पुलिस अधीक्षक विक्रम अमाथे ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के बाद विभागीय जांच शुरू की गई है।

ट्विटर पोस्ट

वीडियो में घायल अवस्था में चल रहे युवक