NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / मेरठ: भागने की कोशिश कर रहे गैंगरेप के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली
    देश

    मेरठ: भागने की कोशिश कर रहे गैंगरेप के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली

    मेरठ: भागने की कोशिश कर रहे गैंगरेप के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली
    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 03, 2021, 04:12 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मेरठ: भागने की कोशिश कर रहे गैंगरेप के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली

    गैंगरेप और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए एक आरोपी को मेरठ पुलिस ने गोली मारकर घायल कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मेरठ में 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप में गिरफ्तार किए गए आरोपी को पेशी के लिए अदालत ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की थी। इसके बाद हुए एनकाउंटर में उसे पैर में गोली लगी और वह जख्मी हो गया। आइये, पूरी खबर जानते हैं।

    आरोपी के पैर में मारी गई गोली- पुलिस

    NDTV के अनुसार, पुलिस ने बताया कि आरोपी लखन और विकास को पेशी के लिए अदालत ले जाया जा रहा था। इस दौरान लखन ने एक पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली और भागने का प्रयास किया। इसके बाद मेरठ पुलिस के सर्विलांस विभाग और सरधना पुलिस थाने के अधिकारियों के साथ हुए एनकाउंटर में आरोपी को कपसाड़ गांव के पास घेर लिया। लखन ने पुलिस पर गोली चलाई थी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर पर गोली मारी।

    घायल आरोपी का इलाज जारी

    रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। जख्मी हालत में लखन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    क्या हैं गैंगरेप और हत्या का मामला?

    गुरुवार को मेरठ में चार लोगों ने 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया था। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जहरीला पदार्थ भी खिलाया था, जिससे उसकी मौत हो गई। FIR में लिखा गया था कि पीड़िता ने घर आकर घटना की जानकारी दी थी। बाद में तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

    पीड़िता के घर से सुसाइड नोट भी बरामद

    पुलिस ने इसे गैंगरेप और हत्या का मामला मानकर केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि पीड़िता के घर से सुसाइड नोट भी मिला है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

    एक ही जगह ट्यूशन पढ़ते थे पीड़िता और आरोपी

    मेरठ (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, "शिकायत मिलते ही हमने मामला दर्ज किया जांच के घटनास्थल पर पहुंच गए। हमने पीड़िता के घर से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने किसी लखन और अन्य के खिलाफ आरोप लगाए हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी लखन भी उसी जगह ट्यूशन पढ़ने जाता था, जहां पीड़िता पढ़ती थी।"

    अखिलेश यादव ने साधा योगी आदित्यनाथ पर निशाना

    इस मामले के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीति भी गर्म हो गई है। राज्य में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ रही अपराध की घटनाओं के चलते राज्य सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें दूसरे राज्यों में भाजपा के लिए प्रचार करने की बजाय उन्हें अपने राज्य में अपराध रोकने के लिए काम करना चाहिए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मेरठ
    हत्या
    महिलाओं के खिलाफ अपराध
    उत्तर प्रदेश पुलिस

    ताज़ा खबरें

    नासा का 'मेगा मून रॉकेट' क्रू मिशन के लिए तैयार, परफॉरमेंस के सभी टेस्ट किए पास नासा
    चीन पर नजर रखने के साथ भारत कर रहा परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण- रिपोर्ट चीन समाचार
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान
    हॉकी विश्व कप: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-2 से हराया, जानिए अन्य मैचों के नतीजे  हॉकी विश्व कप

    मेरठ

    उत्तर प्रदेश: मेरठ में अवैध हथियारों की फैक्टरी का खुलासा, एक गिरफ्तार उत्तर प्रदेश
    दिल्ली से लापता हुए बच्चे का सिर कटा शव मेरठ में मिला, मानव बलि का शक दिल्ली
    उत्तर प्रदेश: छात्रों ने शिक्षिका के साथ की छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने के बाद हिरासत में उत्तर प्रदेश
    भारतीय सेना में भर्ती के बिना ही महीनों तक नौकरी करता रहा उत्तर प्रदेश का युवक भारतीय सेना

    हत्या

    गुजरात दंगे: सबूतों के अभाव में 17 लोगों की हत्या के 22 आरोपी बरी गुजरात
    श्रद्धा हत्याकांड: घटना के दिन दोस्त से मिली थी श्रद्धा, नाराज आफताब ने की हत्या- चार्जशीट दिल्ली
    राम रहीम को दूसरी बार मिली 40 दिन की पैरोल, बाहर आकर तलवार से काटा केक डेरा सच्चा सौदा
    तमिलनाडु: पालतू कुत्ते को कहा 'कुत्ता' तो नाराज पड़ोसियों ने की शख्स की हत्या तमिलनाडु

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    छेड़छाड़ मामला: भाजपा ने कहा- स्वाति मालीवाल ने रचा 'ड्रामा', DCW प्रमुख ने किया पलटवार स्वाति मालीवाल
    दिल्ली: महिला आयोग की अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं, छेड़छाड़ के बाद सड़क पर घसीटा गया दिल्ली
    महाराष्ट्र: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर लगा महिला को छेड़ने और उसके पति को पीटने का आरोप महाराष्ट्र
    सुल्तानपुरी हादसा: सभी आरोपियों पर दर्ज होगा हत्या का मुकदमा, लापरवाह पुलिसकर्मी होंगे निलंबित दिल्ली

    उत्तर प्रदेश पुलिस

    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में गिरी इमारत मामले में सपा विधायक का बेटा हिरासत में उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: प्यार से इनकार करने पर नाबालिग किशोरी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: पूर्व कांग्रेस विधायक के पौत्र की पीट-पीटकर हत्या उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेशः गोरखपुर में घर में फंदे से लटकती मिली छात्रा, रेप और हत्या का आरोप उत्तर प्रदेश

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023