तमिलनाडु: पूर्व मंत्री की विजय-त्रिशा पर टिप्पणी पड़ी भारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
देश
पूर्व DMK मंत्री अनिता राधाकृष्णन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय और अभिनेत्री त्रिशा को लेकर सार्वजनिक बयान देकर विवादों में घिर गई हैं। पुलिस ने कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां करने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है और अब इस मामले की जांच कर रही है।
राधाकृष्णन की टिप्पणी, मुख्यमंत्री विजय ने शासन का बचाव किया
दरअसल, राधाकृष्णन ने टिप्पणी की थी, "मुख्यमंत्री इस बात को लेकर परेशान हैं कि वह अभिनेत्री के घर पर खुशी-खुशी वक्त बिताने से लेकर अब खुद को फंसा और घिरा हुआ क्यों महसूस कर रहे हैं।"
उनकी इस टिप्पणी के बाद काफी विवाद खड़ा हो गया। इस बीच, मुख्यमंत्री विजय ने हाल ही में विधानसभा में राज्य से जुड़े मुद्दों पर बात की। उन्होंने अपनी पार्टी को केवल 'अभिनेताओं की पार्टी' कहे जाने को गलत बताया और साफ किया कि उनकी सरकार राजनीतिक दिखावे में नहीं, बल्कि शासन पर ध्यान देगी।