कनाडा के साथ भारत ने व्यापार को 4.57 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा
क्या है खबर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मोदी ने कनाडा के साथ हुए समझौतों की जानकारी देते हुए कहा कि भारत और कनाडा ने 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को 4.57 लाख करोड़ तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि आर्थिक सहयोग की पूरी संभावना खोलना करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, इसलिए जल्द ही व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता होगा।
घोषणा
प्रधानमंंत्री मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "भारत और कनाडा लोकतांत्रिक मूल्यों और विविधता के जश्न के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। हम इंसानियत की भलाई के लिए एक साझा विजन साझा करते हैं, जो हमें हर क्षेत्र में एक साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। हमारा लक्ष्य 2030 तक अपने द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक बढ़ाना है। हमारे आर्थिक सहयोग को खोलना हमारी प्राथमिकता है। हमने जल्द व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता फाइनल करने का फैसला किया है।"
सोलर
सोलर और जैव ईंधन में सहयोग बढ़ेगा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कनाडा ने अंतरराष्ट्रीय सोलर गठबंधन और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन से जुड़ने का निर्णय लिया है, जो खुशी की बात है। उन्होंने कहा, "हमारे साझा प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए हम इस वर्ष भारत-कनाडा नवीकरणीय ऊर्जा और भंडारण शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे। असैन्य परमाणु ऊर्जा में हमने दीर्घकालिक यूरेनियम आपूर्ति का ऐतिहासिक सौदा किया है। हम छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर और उन्नत रिएक्टरों पर भी मिलकर काम करेंगे।"
सौदा
भारत और कनाडा के बीच रक्षा वार्ता होगी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कृषि में मूल्य संवर्धन, कृषि-प्रौद्योगिकी और खाद्य सुरक्षा हमारी साझा प्राथमिकताएं हैं। इस दिशा में भारत में भारत-कनाडा दाल प्रोटीन उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत-कनाडा रक्षा उद्योग, समुद्री डोमेन जागरूकता, सैन्य हस्तांतरण बढ़ाने पर काम करेंगे। इसी उद्देश्य से आज भारत-कनाडा रक्षा वार्ता की स्थापना करने का निर्णय लिया है। दोनों देशों में AI, हेल्थकेयर, कृषि, इनोवेशन में कई विश्वविद्यालय के बीच समझौता होगा। कनाडा के विश्वविद्यालय भारत में कैंपस खोलेंगे।
ट्विटर पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन
Addressing the joint press meet with PM Mark Carney of Canada.@MarkJCarney https://t.co/p0PVHPlw0k
— Narendra Modi (@narendramodi) March 2, 2026