Loading...
फ्लाईदुबई मामला: सह-पायलट स्मित मच्छार की मोदी-ट्रंप समेत बड़े नेताओं ने की तारीफ
फ्लाईदुबई में यात्रियों की जान बचाने वाले सह-पायलट स्मित मच्छार की मोदी-ट्रंप-नेतन्याहू ने तारीफ की

फ्लाईदुबई मामला: सह-पायलट स्मित मच्छार की मोदी-ट्रंप समेत बड़े नेताओं ने की तारीफ

लेखन गजेंद्र
Oct 01, 2026
09:37 am

क्या है खबर?

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई की उड़ान को बुधवार को अपहरण से बचाने वाले भारतीय मूल के सह-पायलट स्मित मच्छार चर्चा में हैं। उन्होंने घटना के दौरान चाकू से घायल होने के बाद भी न केवल स्थिति को संभाला बल्कि आरोपी पायलट को काबू में किया। मच्छार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तारीफ की है।

प्रशंसा

मोदी ने बताया हीरो

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को एक्स पर लिखा, 'कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं। बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया।'

उन्होंने लिखा कि उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई, भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है।

प्रधानमंत्री ने उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है।

इजरायल

नेतन्याहू ने क्या कहा?

नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, 'मैं भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए सलाम करता हूं। चाकू लगने और घायल होने के बावजूद, उन्होंने मुकाबला किया, विरोध किया, कॉकपिट का दरवाज़ा खोला और यात्रियो को हमलावर पर काबू पाने में मदद की, जिससे हवा में होने वाली बड़ी दुर्घटना टल गई।'

नेतन्याहू ने लिखा कि उन्होंने 174 लोगों की जान बचाई, जिनमें इजरायली नागरिक और अन्य देशों के लोग शामिल थे। वह एक सच्चे हीरो हैं।

ADVERTISEMENT

अमेरिका

ट्रंप ने क्या लिखा?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्लाईदुबई की घटना को लेकर मीडिया में अपना बयान दिया है। उन्होंने चाकू मारने वाले आरोपी पायलट को आतंकवादी बताया और स्मित मच्छार को हीरो बताया है।

उन्होंने व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "फ्लाईदुबई जेट के कैप्टन को चाकू मारने वाला पायलट शायद एक आतंकवादी या फिर कोई सिरफिरा था। बुरी तरह घायल होने के बावजूद कैप्टन कॉकपिट खोलने और मदद के लिए चिल्लाने में कामयाब रहा। एक तरह से वह हीरो था।"

ADVERTISEMENT

घटना

क्या है घटना?

फ्लाईदुबई उड़ान FZ1073 में लगभग 180 यात्री सवार थे। इसमें 150 इजरायली नागरिक थे।

विमान जब सऊदी अरब के ऊपर था, तब सबसे पहले कॉकपिट से चेतावनी कोड 7700 और उसके तुरंत बाद आपातकालीन कोड 7500 भेजा गया, जो विमान के हाईजैक होने या गैरकानूनी हस्तक्षेप से जुड़ा है।

कोड के बाद इजरायल ने अपनी वायुसेना रवाना कर दिया। बाद में पता चला कि एक पायलट विमान अपहरण या क्रैश करने की कोशिश कर रहा था, जिसने चाकू चलाया था।

ADVERTISEMENT