Loading...
प्रधानमंत्री मोदी ने स्मित मच्छार से की वीडियो कॉल, पायलट बोले- हनुमान चालीसा पढ़ रहा था 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री मोदी ने स्मित मच्छार से की वीडियो कॉल, पायलट बोले- हनुमान चालीसा पढ़ रहा था 

लेखन गजेंद्र
Oct 02, 2026
12:08 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की और उनका हालचाल पूछा। दोनों की वीडियो कॉल पर हुई। बातचीत के दौरान मोदी ने घायल मच्छार की बहादुरी की प्रशंसा की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे पूरी घटना के बारे में जाना और पूछा कि इस तरह के साहस की प्रेरणा उन्हें कहां से मिली है। बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर है।

बातचीत

मोदी से क्या बोले मच्छार?

प्रधानमंत्री मोदी से बात करते हुए मच्छार भावुक हो गए और बोले, "आप मेरे सबसे बड़े आदर्श हैं और मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि आप मुझे इस तरह फोन करके मेरा हौसला बढ़ा रहे हैं। मुझे बहुत चोटें आई थीं, लेकिन मैंने खुद से कहा कि मुझे उठना होगा। उस समय मैं अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहा था। मैं गिर गया था, लेकिन मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं नहीं उठा तो मेरी मौत हो जाएगी।"

पाठ

हनुमान चालीसा का किया पाठ

मच्छार ने कहा, "मैं 17 साल से विमान उड़ा रहा हूं और 11 सालों से कप्तान हूं, इसलिए मैं आंखें बंद करके भी समझ सकता था कि विमान में क्या हो रहा है। मैंने आखिरी कोशिश की और खुद को कॉकपिट का दरवाजा खोलने के लिए प्रेरित किया, और जैसे खोला, सब अंदर आ गए। जो कुछ भी हुआ उसमें सभी की बराबर भूमिका थी।"

मच्छार ने बताया कि घटना के दिन उन्होंने हनुमान चालीसा पढ़कर हिम्मत जुटाई थी।

ADVERTISEMENT

सेहत

मच्छार की सेहत में हो रहा सुधार

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल ने अबू धाबी स्थित अस्पताल में मच्छार और उनके परिवार से मुलाकात की।

उन्होंने बतााय कि मच्छार की सेहत अच्छी है और वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। दूतावास के अधिकारी कैप्टन की मेडिकल देखभाल और सेहत सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

बता दें कि मच्छार पहले सऊदी अरब के तबुक में भर्ती थे, उन्हें एयर एंबुलेंस से अबू धाबी लाया गया है।

ADVERTISEMENT

बातचीत

एक दिन पहले मच्छार के परिवार से हुई थी बात

मच्छार से बात करने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को कैप्टन के परिवार से बात की थी।

न्यूज18 के मुताबिक, मोदी ने मच्छार की पत्नी और माता-पिता से बात की और विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाने के लिए पायलट की बहादुरी की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने उनके परिवार को आश्वासन दिया कि भारतीय दूतावास घायल पायलट को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

घटना

मच्छार ने बचाई थी 174 यात्रियों की जान

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई उड़ान FZ1073 में 150 इजरायली समेत 174 यात्री सवार थे।

विमान जब 34,000 फीट की ऊंचाई पर था, तब कॉकपिट से चेतावनी कोड 7700 और तुरंत बाद आपातकालीन कोड 7500 भेजा गया, जो विमान के गैरकानूनी हस्तक्षेप से जुड़ा है।

इसके बाद इजरायल ने वायुसेना भेज दी। बाद में पता चला कि कॉकपिट के सह-पायलट ने विमान क्रैश की कोशिश की थी, जिसे कैप्टन स्मित ने नाकाम कर दिया। हालांकि, घायल हो गए।

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी और कैप्टन स्मित की बातचीत का पूरा वीडियो

ADVERTISEMENT