Loading...
RAF के कई कर्मियों को 20 जुलाई की सुबह बांटी गई थी पैलेट गन- रिपोर्ट
RAF के कई कर्मियों को 20 जुलाई की सुबह बांटी गई थी पैलेट गन

RAF के कई कर्मियों को 20 जुलाई की सुबह बांटी गई थी पैलेट गन- रिपोर्ट

लेखन गजेंद्र
Jul 28, 2026
10:04 am

क्या है खबर?

दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पैलेट गन से भी हमला हुआ था, जिसमें कई छात्र बुरी तरह जख्मी हुए हैं। रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की आंतरिक जांच में सामने आया है कि संसद मार्च से पहले सुबह कई RAF कर्मियों को पैलेट गन जारी की गई थी और 23 जुलाई को हथियार वापस लिए गए थे। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, पैलेट गन कर्मियों को जारी हुई थी, लेकिन चलाने का आदेश नहीं था।

आदेश

RAF की आंतरिक जांच से अवगत अधिकारी ने क्या कहा?

RAF की आंतरिक जांच से अवगत एक अधिकारी ने अखबार को बताया, "संभव है कि दोपहर में अधिकारियों ने पैलेट गन चलाई हो, उनकी पहचान हो गई है। मुख्यालय को मूल्यांकन रिपोर्ट में उनके नाम दिए जाएंगे, जिन्हें गन जारी हुई थी। पेलेट कारतूसों की संख्या भी बताई जाएगी।"

उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को पालिका बाजार के पास कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में RAF का नेतृत्व कर रहे अधिकारी ने गन चलाने का आदेश नहीं दिया था।

जांच

23 जुलाई को वापस लिया गया था हथियार

अधिकारी ने ये भी बताया कि 20 जुलाई के विवाद के बाद 23 जुलाई को हथियार वापस ले लिए गए थे और गुरुवार, शुक्रवार या शनिवार को किसी को भी पेलेट गन जारी नहीं की गई थी।

उन्होंने यह भी बताया कि जांच में कहा गया है कि भविष्य में छात्रों द्वारा किए जाने वाले किसी भी विरोध प्रदर्शन के लिए इन्हें जारी नहीं किया जाएगा, जब तक कि दूसरा समूह भी हथियारों से लैस न हो।

ADVERTISEMENT

जांच

दिल्ली पुलिस पर पत्थर फेंकने के बाद चलाई गोली

अधिकारी ने बताया कि जांच में कर्मियों ने बताया कि उन्होंने पैलेट गन तब चलाई गई जब दिल्ली पुलिस और RAF कर्मियों पर पत्थर फेंके गए।

संसद का सत्र चलने की वजह से कर्मियों को अपनी कार्रवाई तेज करनी पड़ी। हालांकि, अभी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) मुख्यालय को RAF की महानिरीक्षक सीमा धुंडिया की रिपोर्ट नहीं मिली है।

प्रदर्शन स्थल पर कुछ कर्मियों के साक्षात्कार और सोशल मीडिया पोस्ट पर भी आपत्ति जताई गई है।

ADVERTISEMENT

जांच

5 लोगों को लगे हैं पैलेट गन के छर्रे

दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से 5 लोग घायल हुए हैं, जिसमें एक निजी फर्म में कार्यरत 25 वर्षीय शेख इरशाद मंसूरी, गुरुग्राम की 32 वर्षीय महिला नूतन टोप्पो, आउटलुक के 28 वर्षीय पत्रकार, बिहार निवासी 25 वर्षीय प्रशांत सिंह और 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचाब शामिल हैं।

इंडियन एक्सप्रेस ने कल बताया था कि RAF ने 20 जुलाई को 5 राउंड गोली दागी थी, जिसमें 5 छात्रों पर लगी, जबकि 2 खाली गई थीं।

ADVERTISEMENT