Page Loader
महाराष्ट्र: ठाणे रेलवे स्टेशन पर शौचालय के लिए वसूल रहे शुल्क, ट्वीट के बाद जागा रेलवे
ठाणे रेलवे स्टेशन पर शौचालय के लिए वसूला जा रहा था शुल्क (तस्वीर: ट्विटर/@queenofthane)

महाराष्ट्र: ठाणे रेलवे स्टेशन पर शौचालय के लिए वसूल रहे शुल्क, ट्वीट के बाद जागा रेलवे

लेखन गजेंद्र
Apr 05, 2023
05:49 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन पर शौचालय का केयरटेकर यात्रियों से शुल्क वसूल रहा है। एक महिला यात्री ने इसकी शिकायत ट्विटर पर की, तब जाकर रेलवे प्रशासन जागा। महिला ने अंग्रेजी में ट्वीट किया, 'ठाणे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर वॉशरूम में केयरटेकर टॉयलेट का इस्तेमाल करने के लिए 20 से 30 रुपये चार्ज कर रहा है। मेरी जानकारी के अनुसार यह मुफ्त होना चाहिए या न्यूनतम शुल्क होना चाहिए। कृपया मामले को देखें।'

शिकायत

ठाणे शौचालय के केयरटेकर पर लगा जुर्माना

महिला के ट्वीट पर एक अन्य ट्विटर यूजर ने शिकायत की। उसने बताया कि कलवा रेलवे स्टेशन पर शौचालय को केयरटेकर की सुविधा के अनुसार खोला और बंद किया जाता है। पुरुषों से शौचालय के उपयोग के लिए पैसे लिए जाते हैं और यह हमेशा गंदा रहता है। मामले पर रेलवे सेवा ने संज्ञान लिया और शिकायत मुंबई DRM को भेजी। उन्होंने मध्य रेलवे के वरिष्ठ DCM को शिकायत भेजी। DCM ने ठाणे के केयरटेकर पर जुर्माना लगा दिया है।

ट्विटर पोस्ट

महिला ने की ट्विटर पर शिकायत