LOADING...
भारत में पाकिस्तान के 2 एक्स अकाउंट बंद, पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक अकाउंट भी शामिल
भारत में पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक एक्स अकाउंट बंद

भारत में पाकिस्तान के 2 एक्स अकाउंट बंद, पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक अकाउंट भी शामिल

लेखन गजेंद्र
Apr 24, 2025
11:04 am

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला होने के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। भारत में पाकिस्तान के 2 सोशल मीडिया एक्स अकाउंट बंद कर दिए गए हैं। इसमें एक पाकिस्तानी सरकार का आधिकारिक एक्स अकाउंट और दूसरा पाकिस्तानी सेना की खबरों से जुड़ा अकाउंट शामिल है। दोनों अकाउंट को कानूनी आधार पर भारत में बंद किया गया है। बता दें, भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े कदम उठाए हैं, जिसमें सिंधु जल समझौता रद्दीकरण शामिल है।

कदम

सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने किया था अनुरोध

इंडिया टुडे के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक्स से भारत में पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक अकाउंट को ब्लॉक करने का अनुरोध किया था। अनुरोध को देखते हुए अकाउंट को निलंबित कर दिया गया है। यह अकाउंट अब भारत में उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध नहीं है। एक अकाउंट 'ग्रे' टिक के साथ पाकिस्तान सरकार का है, जबकि दूसरा अकाउंट पाकिस्तानी फौजी के नाम से 'ब्लू' टिक के साथ है, जो निजी तौर पर सेना की खबरें देता हैं।

ट्विटर पोस्ट

पाकिस्तान का अकाउंट बंद