केदारनाथ में 30,000 श्रद्धालुओं का सैलाब: व्यवस्था चरमराई, सुरक्षा पर गंभीर सवाल!
22 अप्रैल को केदारनाथ मंदिर खुलते ही 30,000 से ज्यादा लोग उमड पड़े। इस दौरान इतनी भीड़ थी कि लंबी-लंबी कतारें लग गईं और श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश पाने के लिए बैरिकेड्स फांदकर अंदर जाने लगे।
इस अफरा-तफरी ने हर श्रद्धालु की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
केदारनाथ में ठसाठस भरी कतारों के वीडियो आए सामने
सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि श्रद्धालु एक-दूसरे से सटे हुए तंग कतारों में खड़े थे और बैरियर के ऊपर से चढकर मंदिर में जाने की कोशिश कर रहे थे। इन दृश्यों से साफ पता चलता है कि भीड़ को संभालने के इंतजाम बिल्कुल भी सही नहीं थे।
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस व्यवस्था पर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनका मानना है कि श्रद्धालुओं के व्यवहार और मौके पर किए गए इंतजाम, दोनों में बड़े सुधार की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सबके लिए दर्शन सुरक्षित और सम्मानजनक बनाए रखना मुश्किल हो जाएगा।