NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बिहार: भागलपुर जिले में नाव पलटने से एक महिला की मौत, कई लापता
    अगली खबर
    बिहार: भागलपुर जिले में नाव पलटने से एक महिला की मौत, कई लापता

    बिहार: भागलपुर जिले में नाव पलटने से एक महिला की मौत, कई लापता

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 05, 2020
    01:37 pm

    क्या है खबर?

    बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी में नाव पलटने से एक महिला की मौत हो गई और कम से कम सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। यह हादसा जिले के नवगाछिया इलाके में हुआ।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव पर लगभग 100 लोग सवार थे। बचाव और राहत अभियान के लिए मौके पर पहुंची राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने अभी तक नौ लोगों को सुरक्षित बचा लिया है।

    बचाव अभियान अभी भी जारी है।

    हादसा

    नाव पर सवार थे मजदूर और किसान

    जानकारी के अनुसार, यह हादसा गोपालपुर तीनटंगा जहाज घाट के पास हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से कई लोगों को डूबने से बचा लिया गया है।

    प्रशासन SDRF और स्थानीय मल्लाहों की मदद से लापता लोगों की खोजबीन में जुटा हुआ है।

    बताया जा रहा है कि नाव पर सवार सभी लोग किसान और मजदूर थे, जो नदी के किनारे के क्षेत्र में मकई की बुआई करने के लिए जा रहे थे।

    इलाज

    अस्पताल मे भर्ती कराए गए पानी से निकाले गए लोग

    क्षमता से ज्यादा यात्री सवार होने की वजह से नाव का संतुलन बिगड़ गया और यह पलट गई। इसके बाद कुछ लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली तो कुछ को मल्लाहों और स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला।

    पानी से निकाले गए लोगों को गोपालुपर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

    जिलाधिकारी समेत प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।

    बयान

    अचानक डूबने लगी नाव- हादसे में बचाई गई महिला

    हादसे में बचाई गई एक महिला रेनु देवी ने कहा, "नाव अचानक डूबने लगी। मुझे पता नहीं है कि किस बचाव दल ने मुझे बचाया। नाव पर लगभग 100 लोग सवार थे।"

    पुरानी घटना

    राजस्थान में हुई थी सात लोगों की मौत

    इससे पहले सितंबर में राजस्थान के कोटा जिले में चंबल नदी में नाव पलटने से सात लोगों की मौत हो गई थी।

    हादसा कोटा के खतोली गांव के पास हुआ। घटना के समय नाव में लगभग 30 लोग सवार थे और लगभग 14 बाइक भी रखी हुई थीं।

    तभी चाणदा और गोठड़ा गांव के बीच नाव असंतुलित होकर पलट गई और नाव सवार पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने लोगों को पानी से निकाला।

    ट्विटर पोस्ट

    मौके पर पहुंचे भागलपुर के जिलाधिकारी

    One person dead and seven people missing after a boat capsized in Naugachhia area of Bhagalpur earlier today. Rescue search operation underway by State Disaster Response Force (SDRF) teams, 9 people have been rescued so far: District Magistrate, Bhagalpur. #Bihar https://t.co/iRA1IENCCL pic.twitter.com/dIJRYL5i9e

    — ANI (@ANI) November 5, 2020
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    भागलपुर
    नाव पलटना

    ताज़ा खबरें

    समद्र के अंदर तैनात होंगे स्वदेशी रक्षक, अडाणी समूह ने अमेरिकी कंपनी से की साझेदारी   गौतम अडाणी
    RR बनाम PBKS: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    वित्त वर्ष 2025 में स्मार्टफोन बने शीर्ष निर्यातित उत्पाद, जानिए कितना आया उछाल  स्मार्टफोन
    IPL 2025: RCB वापस देगी KKR के खिलाफ बारिश से धुले मैच के टिकट का पैसा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    बिहार

    प्रधानमंत्री ने कृषि विधेयकों को बताया ऐतिहासिक, कहा- दुष्प्रचार कर किसानों को भ्रमित कर रहा विपक्ष नरेंद्र मोदी
    दिल्ली से लेकर लखनऊ, भारतीय शहरों पर रखा गया है इन विदेशी जगहों के नाम भारत की खबरें
    बिहार: DGP गुप्तेश्वर पांडे ने लिया रिटायरमेंट, भाजपा के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव नीतीश कुमार
    बिहार: विधानसभा चुनावों से पहले नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल हुए पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे नीतीश कुमार

    भागलपुर

    माता-पिता के झगड़े से परेशान 15 वर्षीय लड़के ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति बिहार
    बिहार: शराब पीने से रोका तो गुस्साए पति ने पत्नी और बेटे को जिंदा जलाया बिहार
    बिहार: अस्पताल की लापरवाही ने ली महिला की जान, वेंटिलेटर बंद होने के कारण हुई मौत बिहार
    कोरोना वायरस: बिहार की बिगड़ती स्थिति, देश के लिए बनी चिंता का सबब बिहार

    नाव पलटना

    आंध्र प्रदेश: गोदावरी नदीं में पलटी पर्यटकों से भरी नाव, 12 लोगों की मौत, 30 लापता आंध्र प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025