NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / लखीमपुर खीरी हिंसा: भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के आरोप में एक और किसान गिरफ्तार
    अगली खबर
    लखीमपुर खीरी हिंसा: भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के आरोप में एक और किसान गिरफ्तार
    लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में एक और गिरफ्तारी

    लखीमपुर खीरी हिंसा: भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के आरोप में एक और किसान गिरफ्तार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 03, 2022
    12:13 pm

    क्या है खबर?

    लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने भाजपा कार्यकर्ताओं की लिंचिंग के आरोप में एक और किसान को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय गुरप्रीत सिंह SIT की जांच शुरू होने के बाद से फरार था। इसके साथ ही अब तक इस मामले में सात किसानों की गिरफ्तार हो चुकी है।

    यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब जांच के लिए 90 दिनों की मियाद मंगलवार को समाप्त हो रही है।

    पृष्ठभूमि

    लखीमपुर खीरी में क्या हुआ था?

    लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के दौरे के समय हिंसा हुई थी, जिसमें चार आंदोलनकारी किसानों समेत कुल आठ लोगों की मौत हुई।

    मिश्रा कार्यक्रम के लिए लखीमपुर खीरी स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। आरोप है कि लौटते वक्त मिश्रा के बेटे आशीष ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें चार किसान मारे गए।

    बाद में भीड़ ने दो भाजपा कार्यकर्ताओं और ड्राइवर को पीट-पीट कर मार दिया। एक पत्रकार भी मारा गया है।

    गिरफ्तारी

    इन किसानों की हुई है गिरफ्तारी

    भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के आरोप में SIT अब तक विचित्र सिंह, गुरविंदर सिंह, अवतार सिंह, रणजीत सिंह, कमलजीत सिंह, कवलजीत सिंह और अब गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।

    किसानों पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के साथ आरोपी संजय जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की शिकायत की थी।

    शुरुआत में पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर अज्ञात किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

    लखीमपुर खीरी हिंसा

    किसानों की हत्या के मामले में 13 गिरफ्तारियां

    जायसवाल की शिकायत में किसानों और पत्रकार की मौत का जिक्र नहीं था, जिनकी कथित तौर पर आशीष मिश्रा की गाड़ियों के नीचे आने से मौत हुई थी।

    इस मामले में पुलिस को सबसे पहली शिकायत किसानों की तरफ से मिली थी, जिन्होंने आशीष मिश्रा और अन्य को इन हत्याओं के लिए जिम्मेदार ठहराया था। किसानों की कुचलने की घटना के सिलसिले में अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तार हो चुकी है।

    जानकारी

    साजिश के तहत चढ़ाई गई किसानों पर गाड़ी- SIT

    SIT ने पिछले महीने बताया था कि किसानों पर सुनियोजित साजिश के तहत गाड़ी चढ़ाई गई थी। माना जा रहा है कि SIT जल्द ही किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में चार्जशीट दायर कर सकती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित SIT कर रही है मामले की जांच

    मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित SIT कर रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कोर्ट ने इस SIT का गठन किया था।

    हरियाणा और पंजाब हाई कोर्ट के रिटायर जज राकेश कुमार जैन इस SIT का नेतृत्व कर रहे हैं और इसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एसबी शिरोडकर, दीपिंदर सिंह और पद्मजा चौहान को भी शामिल किया गया है।

    उत्तर प्रदेश सरकार ने भी एक न्यायिक आयोग का गठन किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    भाजपा समाचार
    लखीमपुर खीरी हिंसा
    आशीष मिश्रा

    ताज़ा खबरें

    IPL के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए जड़े हैं सबसे तेज शतक  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    उत्तर प्रदेश

    प्रधानमंत्री मोदी ने किया 'पूर्वांचल एक्सप्रेसवे' का उद्घाटन, जानें इसकी खास बातें नरेंद्र मोदी
    लखीमपुर खीरी हिंसा: जांच की निगरानी के लिए हाई कोर्ट के पूर्व जज नियुक्त विशेष जांच दल
    CBI ने किया ऑनलाइन बाल यौन शोषण के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश, 23 FIR दर्ज केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    UPTET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म, यहां से करें डाउनलोड शिक्षक योग्यता परीक्षा

    भाजपा समाचार

    उत्तर प्रदेश के मंत्री का अजीबोगरीब बयान, कहा- 95 प्रतिशत लोगों को पेट्रोल की जरूरत नहीं उत्तर प्रदेश
    पश्चिम बंगाल: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेशाध्यक्ष के सामने भाजपा के दो गुटों में भिड़ंत, फेंकी कुर्सियां पश्चिम बंगाल
    मध्य प्रदेश: CBI ने भाजपा विधायक पर दर्ज की FIR, 29.41 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला मध्य प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले 30 लाख बूथ कार्यकर्ताओं को भेजा दीवाली गिफ्ट योगी आदित्यनाथ

    लखीमपुर खीरी हिंसा

    लखीमपुर हिंसा: किसानों को टक्कर मारने वाली गाड़ी हमारी, लेकिन बेटा उसमें नहीं था- अजय मिश्रा उत्तर प्रदेश
    राहुल और प्रियंका गांधी समेत पांच लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत मिली उत्तर प्रदेश
    लखीमपुर हिंसा: उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र को भेजी रिपोर्ट, राजनीतिक असर पर जताई चिंता गृह मंत्रालय
    लखनऊ: किसान आंदोलन और त्योहारों को देखते हुए 8 नवंबर तक धारा 144 लागू लखनऊ

    आशीष मिश्रा

    लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया उत्तर प्रदेश
    लखीमपुर हिंसा: घटनाक्रम को 'रिक्रिएट' करने के लिए आशीष मिश्रा को घटनास्थल पर लेकर गई पुलिस उत्तर प्रदेश
    लखीमपुर हिंसा: आरोपी आशीष मिश्रा को हुआ डेंगू, अस्पताल में कराया गया भर्ती उत्तर प्रदेश
    लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की बंदूक से चली थी गोली, फॉरेंसिक रिपोर्ट से हुई पुष्टि उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025