NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / स्पाइसजेट फ्लाइट में यात्रियों और स्टाफ से उलझीं प्रज्ञा ठाकुर, वीडियो वायरल
    देश

    स्पाइसजेट फ्लाइट में यात्रियों और स्टाफ से उलझीं प्रज्ञा ठाकुर, वीडियो वायरल

    स्पाइसजेट फ्लाइट में यात्रियों और स्टाफ से उलझीं प्रज्ञा ठाकुर, वीडियो वायरल
    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 23, 2019, 03:58 pm 1 मिनट में पढ़ें
    स्पाइसजेट फ्लाइट में यात्रियों और स्टाफ से उलझीं प्रज्ञा ठाकुर, वीडियो वायरल

    अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर खबरों में आ गई हैं। भोपाल से सांसद प्रज्ञा ने स्पाइसजेट एयरलाइन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि एयरलाइन के स्टाफ ने उनके साथ बदसलूकी की थी। वहीं एयरलाइन का इस मामले को लेकर दूसरा पक्ष है। अब एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें प्रज्ञा के साथ सफर कर रहे एक यात्री उनको उनकी जिम्मेदारी समझा रहे हैं।

    सबसे पहले जानिये, मामला क्या है?

    यह पूरा मामला भोपाल-दिल्ली फ्लाइट में सीट के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ था। दरअसल, प्रज्ञा ने अतिरिक्त पैसा देकर SG2489 फ्लाइट में 1A सीट बुक की थी। वो दिल्ली एयरपोर्ट पर अपनी खुद की व्हीलचेयर से आईं। हालांकि, इस रूट पर उड़ान भरने वाली बॉम्बार्डियर Q400 एयरक्राफ्ट में पहली पंक्ति इमरजेंसी के लिए रिजर्व रहती है। चूंकि प्रज्ञा के पास व्हीलचेयर थी, इसलिए स्टाफ ने उन्हें सीट बदलने को कहा।

    प्रज्ञा ने दर्ज कराई दुर्व्यवहार की शिकायत

    स्टाफ की तरफ से बार-बार कहने के बाद भी प्रज्ञा ने सीट नहीं बदली, जिस कारण फ्लाइट 45 मिनट लेट हो गई। यहां तक की जब फ्लाइट भोपाल में लैंड हुई तो उन्होंने उतरने से मना कर दिया और दावा किया कि स्टाफ ने उनके साथ दुर्व्यहार किया है। प्रज्ञा ने कहा, "उन्होंने मुझे मेरी बुक की हुई सीट नहीं दी। मैंने उन्हें नियम दिखाने को कहा। मैंने डायरेक्टर को बुलाया और शिकायत की है।"

    एयरलाइन ने किया आरोपों का खंडन

    वहीं प्रज्ञा के आरोपों का जवाब देते हुए स्पाइसजेट ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को 1A से 2A/B (नॉन-इमरजेंसी) में शिफ्ट करने को कहा गया था। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "जब प्रज्ञा ठाकुर ने सीट बदलने से इनकार कर दिया तो दूसरे यात्रियों ने प्रज्ञा ठाकुर से फ्लाइट से उतरने को कहा था।" उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर के सीट बदलने के बाद ही फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। कंपनी सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकती।

    सह-यात्रियों ने भी किया अनुरोध

    क्रू के अलावा प्रज्ञा के सहयात्रियों ने भी उनसे सीट बदलने का अनुरोध किया। एक यात्री ने उनसे कहा, "आप जनप्रतिनिधि हैं। आपका काम हमें परेशान करना नहीं है। आपको अगली फ्लाइट से आना चाहिए।" इस बातचीत का वीडियो नीचे देखा जा सकता है।

    यहां देखिये यात्रियों के साथ हुई प्रज्ञा की बहस का वीडियो

    “Isme first class nahin hai, meri suvidha nahin hai....”
    “Aapka right nahin hai first class” “Mera right hai first class”
    Pragya Thakur in conversation with a passenger after holding up the flight over seat allocation.pic.twitter.com/89ajV82OLe

    — SamSays (@samjawed65) December 23, 2019

    वीडियो पर प्रज्ञा ने क्या प्रतिक्रिया दी

    प्रज्ञा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मुझे रीढ़ की हड्डी में समस्या है। मुझे सीट A1 आवंटित की गई थी जिसमें पैर फैलाने की जगह है। मैंने इसके लिए अतिरिक्त भुगतान भी किया। मुझे वहां व्हीलचेयर पर लाया गया था।" उन्होंने कहा, "कुछ यात्रियों ने पूछा कि उड़ान में देरी क्यों हो रही है। लोगों को लगा कि मैं अपने VIP होने का गलत इस्तमाल कर रही हूं लेकिन मैं एक सामान्य यात्री के रूप में यात्रा कर रही थी।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    भारतीय जनता पार्टी
    भोपाल
    स्पाइसजेट

    दिल्ली

    नागरिकता कानून और NRC के बारे में बताने के लिए VHP और RSS करेंगे नुक्कड़ सभाएं असम
    दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, जानें विवरण दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: कपड़े के गोदाम में आग लगने से तीन बच्चों समेत नौ लोगों की मौत देश
    दिल्ली: आज चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, किले में तब्दील हुआ रामलीला मैदान नरेंद्र मोदी

    भारतीय जनता पार्टी

    उत्तर प्रदेश: योगी सरकार के खिलाफ विधानसभा में धरने पर बैठे भाजपा विधायक समाजवादी पार्टी
    बेंगलुरू: 94 हजार रुपये देकर ऑर्डर किया आईफोन 11 प्रो, पार्सल में मिला नकली फोन सैमसंग
    प्रशांत किशोर से पार्टी छोड़ने को कहा गया, अब केजरीवाल के साथ करेंगे काम बिहार
    असम: नागरिकता कानून को लेकर गठबंधन सरकार में मतभेद, कई नेताओं का इस्तीफा भारत की खबरें

    भोपाल

    भोपाल: गुजराती और जैन समाज संगठनों ने प्री-वेडिंग फोटोशूट पर लगाई रोक मध्य प्रदेश
    कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, कहा- पुतले के साथ-साथ प्रज्ञा सिंह को भी जला देंगे भारतीय जनता पार्टी
    प्रज्ञा के बाद भाजपा विधायक का बयान, कहा- आतंकी नहीं था गोडसे, बस एक भूल की उत्तर प्रदेश
    भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ने गांधी के हत्यारे गोडसे को फिर बताया 'देशभक्त' भारतीय जनता पार्टी

    स्पाइसजेट

    दिन में सैंकड़ों उड़ान भरने वाली जेट एयरवेज जमीन पर कैसे आ गई? मुंबई
    इथोपिया हादसा: भारत में भी बोइंग 737 मैक्स विमानों की उड़ान पर लगी रोक भारत की खबरें
    भोपाल: भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ छात्रों ने लगाए 'आतंकवादी वापस जाओ' के नारे भोपाल
    एयरलाइन्स के प्रतिबंधित यात्रियों के रेल में सफर करने पर भी लग सकती है रोक इंडिगो

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023