पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा में भगदड़ जैसी स्थिति; एक श्रद्धालु की मौत, कई घायल
क्या है खबर?
ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भारी भीड़ उमड़ी है, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। भीड़ की वजह से एक श्रद्धालु की दम घुटने से मौत हो चुकी है, जबकि 120 से अधिक लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मीडिया वेबसाइट ने 200 से अधिक लोगों के बेहोश होने की जानकारी दी है। हालांकि, अभी पुष्टि नहीं हुई है।
घटना
हजारों श्रद्धालुओं की जुटी है भीड़
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हजारों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक यात्रा के साक्षी बनने के लिए गुंडिचा मंदिर की ओर एकत्रित हुए हैं।
इस बीच, एक पुरी में ग्रैंड रोड (बड़ा डंडा) पर एक श्रद्धालु दम घुटने से बेहोश हो गया। उसे तुरंत पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घायलों का इलाज आपातकालीन दल द्वारा किया जा रहा है।
ट्विटर पोस्ट
घटना का दृश्य
VIDEO | Puri, Odisha: A person, who appeared to have fainted, taken for medical treatment as huge number of people gather to attend the annual Jagannath Rath Yatra.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 16, 2026
Heavy security arrangements have been put in place to manage the surge in footfall and ensure the smooth conduct… pic.twitter.com/jhf32hhPKo
हादसा
पिछले साल भगदड़ में हुई थी 3 की मौत
पिछले साल 2025 में भी, वार्षिक रथ यात्रा के दौरान गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मच गई थी, जिसमें कम से कम 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
तब भगदड़ का कारण अनुष्ठान सामग्री से भरे 2 ट्रकों का मंदिर के पास भीड़भाड़ वाले सरधबली इलाके में दाखिल होने को बताया गया था।
यहां श्रद्धालु सुबह से 'पाहुदा' अनुष्ठान का इंतजार कर रहे थे, जिसमें देवताओं का चेहरा दिखता है।
यात्रा
9 दिन के त्योहार के लिए कड़े इंतजाम
इस 9 दिवसीय उत्सव का पहला दिन सबसे महत्वपूर्ण है। भगवान लकड़ी के रथों में सवार होकर गुंडिचा मंदिर जाते हैं, जिसे भगवान जगन्नाथ का जन्मस्थान माना जाता है।
जैसे ही रथ ग्रैंड रोड पर आगे बढ़ता हैं, लाखों श्रद्धालु पवित्र रस्सियों को छूने के लिए धक्का-मुक्की करते हैं, जो अव्यवस्था का कारण बनता है। कुछ श्रद्धालु रथ के पहिये के नीचे आ चुके हैं।
यात्रा के लिए 12,000 पुलिसकर्मी, सशस्त्र बल, 200 मजिस्ट्रेट और 50 CCTV कैमरे लगे हैं।