Page Loader
ओडिशा: पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा के दौरान पटाखों में विस्फोट, 1 की मौत
ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ उत्सव के दौरान धमाका (फाइल तस्वीर: एक्स/@utsav_app)

ओडिशा: पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा के दौरान पटाखों में विस्फोट, 1 की मौत

लेखन गजेंद्र
May 30, 2024
09:57 am

क्या है खबर?

ओडिशा के पुरी में बुधवार रात भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों के ढेर में भीषण विस्फोट हो गया। धमाके में 1 व्यक्ति की जान चली गई, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। घटना नरेंद्र पुष्करिणी सरोवर तट पर उस समय हुई, जब सैंकड़ों श्रद्धालु मौके पर मौजूद होकर अनुष्ठान देख रहे थे। तभी मौके पर आतिशबाजी के दौरान पटाखों की चिंगारी उसके ढेर पर गिरी, जिससे बड़ा धमाका हुआ। करीब 4 लोग गंभीर घायल हैं।

हादसा

धमाके की आवाज से कई लोग सरोवर में कूदे

खबरों के मुताबिक, विस्फोट की आवाज इतनी भयानक थी कि लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग सरोवर में अपनी जान बचाने के लिए कूद गए। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे के बाद ट्वीट कर दुख जताया और घायलों का इलाज मुख्यमंत्री राहत कोष से करने के निर्देश दिए हैं। बता दें, यह हादसा ऐसे समय में हुआ है, जब ओडिशा में 1 जून को लोकसभा के अंतिम चरण और विधानसभा चुनाव की बची सीटों के लिए मतदान होना है।

ट्विटर पोस्ट

धमाके के बाद घायल लोगों को अस्पताल लाया गया