Loading...
ओडिशा में पत्नी ने मोबाइल से सिर पर हमला किया, पति की मौत
ओडिशा के बोलंगीर में मोबाइल से सिर पर हमला करने से पति की मौत

ओडिशा में पत्नी ने मोबाइल से सिर पर हमला किया, पति की मौत

लेखन गजेंद्र
Jul 13, 2026
02:05 pm

क्या है खबर?

ओडिशा के बोलंगीर में एक महिला ने अपने पति के सिर पर मोबाइल से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बोलंगीर टाउन पुलिस स्टेशन के चिमनीभाटी पाड़ा की है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पत्नी ने मोबाइल से हमला किया। मृतक का नाम स्वप्नेश्वर मिश्रा हैं। मिश्रा के परिजनों ने अपनी बहु के खिलाफ शिकायत दी है।

घटना

अस्पताल से घर आने के बाद हुई मौत

ओडिशा पोस्ट के मुताबिक, स्वप्नेश्वर और उनकी पत्नी के बीच 21 जून को कहासुनी हुई थी, जिसके बाद सिर पर मोबाइल से हमला किया गया।

स्वप्नेश्वर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें निजी अस्पताल भेज दिया गया। इलाज के बाद स्वप्नेश्वर को छुट्टी मिल गई और वे घर आ गए।

रविवार को उनकी अचानक मौत हो गई, जिससे परिवार के लोगों का शक उनकी पत्नी पर गहरा गया।

जांच

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

स्वप्नेश्वर के पिता ने अपने बेटे की मौत के लिए अपनी बहू को जिम्मेदार ठहराया और मामले की गहन जांच की मांग करते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि स्वप्नेश्वर के ठीक होने के बाद उनकी मौत का कारण क्या है।

वह परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है और मोबाइल डेटा खंगाल रही है।

ADVERTISEMENT