Page Loader
दिल्ली में NTA के दफ्तर में घुसे NSUI कार्यकर्ता, अंदर से लगाया ताला
दिल्ली के NTA दफ्तर में NSUI कार्यकर्ता जबरन घुसे

दिल्ली में NTA के दफ्तर में घुसे NSUI कार्यकर्ता, अंदर से लगाया ताला

लेखन गजेंद्र
Jun 27, 2024
05:46 pm

क्या है खबर?

देशभर में राष्ट्रीय प्रवेश-सह पात्रता परीक्षा (NEET) के पेपर लीक और धांधली को लेकर विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के दफ्तर में कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ता घुस गए। कार्यकर्ताओं ने भवन के मुख्य गेट पर अंदर से ताला लगा लिया और नारेबाजी की। इस दौरान दफ्तर में मौजूद पुलिस उनको रोक नहीं पाई। कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प भी हुई।

प्रदर्शन

दिल्ली में चल रहा है लगातार प्रदर्शन

दिल्ली में पिछले कई दिनों से NEET पेपर लीक मामले में अलग-अलग छात्र संगठनों का प्रदर्शन चल रहा है। संगठन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। बुधवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्र संघ के छात्रों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। उनके साथ अन्य संगठन भी शामिल हुए थे। छात्र संगठन रात भर प्रदर्शन का विचार कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया था।

ट्विटर पोस्ट

NTA दफ्तर में घुसे NSUI के छात्र