नोएडा में कंपनी कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन हिंसक हुआ, तोड़फोड़ और आगजनी
क्या है खबर?
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में पिछले कुछ दिनों से चल रहा श्रमिकों के आंदोलन ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। यहां के सेक्टर 84 स्थित मदरसन कंपनी के सामने श्रमिकों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया और जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान एक वाहन में आग भी लगा दी गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे हैं। अभी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
ट्विटर पोस्ट
कर्मचारियों का प्रदर्शन
#WATCH | Uttar Pradesh: Vehicles and properties vandalised and stones pelted in Phase 2 of Noida where a large number of employees of a company gathered in protest over their demands for a salary increment. Heavy Police deployment made here to bring the situation under control.… pic.twitter.com/1B0axJZSBN
— ANI (@ANI) April 13, 2026
तनाव
सड़क पर उतरी कर्मचारियों की भीड़
नोएडा में कई कंपनियों के कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी शनिवार को जिलाधिकारी मेघा रूपम की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें कई फैसले लिए गए थे, लेकिन सोमवार को भीड़ सड़क पर उतर आई। शनिवार को भी ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थाना क्षेत्र में कर्मचारियों और पुलिस के बीच झड़प देखने को मिली थी। कर्मचारियों का आरोप है कि वेतन वृद्धि के नाम पर कंपनी धोखा दे रही हैं।