Loading...
जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को गाली देने पर नोएडा की युवती पर FIR दर्ज
जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को गाली देने पर नोएडा की युवती पर FIR दर्ज (फाइल तस्वीर)

जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को गाली देने पर नोएडा की युवती पर FIR दर्ज

लेखन गजेंद्र
Jul 30, 2026
07:31 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने पर एक युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युवती की पहचान रुचिका सिंह के रूप में हुई है, जो नोएडा के सेक्टर-168 में रहती हैं। उनके खिलाफ जीरो FIR गाजियाबाद निवासी स्मृति सिंह ने एक्सप्रेस-वे थाने में दर्ज कराई है। स्मृति ने शिकायत दी है कि रुचिका ने 23 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की थी।

शिकायत

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मुकदमा

शिकायतकर्ता स्मृति ने पुलिस को बताया है कि रुचिका की टिप्पणी से प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची है।

उनका मानना है कि इस तरह का बयान जानबूझकर समाज में विद्वेष फैलाने और शांति भंग के लिए दिया गया है।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 353(1) और 356(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मामले को संबंधित थाने भेजा है।

घटना

दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं करेगी

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को संसद मार्च के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में किसी छात्र के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही है।

दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने कहा है कि यह मामला यहीं समाप्त माना जाएगा और भविष्य में इस आधार पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।

हालांकि, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों को राहत नहीं मिलेगी। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल 2,873 लोगों की पहचान की है, जिसमें 989 पर गंभीर आपराधिक मुकदमे हैं।

ADVERTISEMENT