नोएडा में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, सुसराल वाले मांग रहे थे फॉर्च्यूनर
क्या है खबर?
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में दहेज उत्पीड़न के चलते एक नवविवाहिता ने रविवार रात को अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-III में घटी है। मृतका की पहचान 24 वर्षीय दीपिका के रूप में हुई है, जो बादलपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के कुड़ी खेड़ा गांव की निवासी थी। दीपिका के परिवार ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
आत्महत्या
14 महीने पहले हुई थी शादी, पति और ससुर गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि उनको रविवार रात को इकोटेक-III से घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर महिला का शव मिला, जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि दीपिका की शादी 14 महीने पहले जलपुरा गांव के निवासी ऋतिक से शादी हुई थी। उसके पिता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और उकसाने से का मामला दर्ज कर पति ऋतिक और उसके ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच
एक करोड़ रुपये की हुई थी शादी और दहेज में दी थी स्कॉर्पियो
दीपिका के पिता संजय नागर बताया कि दिसंबर 2024 में उन्होंने एक करोड़ रुपये की शादी की थी। तब ऋतिक को 11 लाख रुपये नकद, 50 लाख रुपये का सोना, फर्नीचर और एक स्कॉर्पियो कार दी थी। उनकी बेटी के ससुराल वाले लगातार 50 लाख रुपये और एक फॉर्च्यूनर कार की मांग कर रहे थे। रविवार को दीपिका ने रोते हुए अपने परिवार को फोन किया और बताया कि उसके पति और ससुराल वाले उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।
जांच
शरीर पर मिले चोट के निशान
पुलिस का कहना है कि दीपिका के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ रविवार शाम को अपनी बेटी के ससुराल गए और विवाद को सुलझाने की कोशिश की थी। उनके वापस घर आने के बाद परिवार को सूचना मिली कि दीपिका छत से गिर गई और घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि दीपिका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
ट्विटर पोस्ट
पुलिस ने घटना की जानकारी दी
#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: Shailendra Kumar Singh, DCP Central Noida, says, "Last night, information was received in the Ecotech-3 police station stating that a woman in the village of Jalpura who had been married just one and a half years ago, had died after jumping from a… pic.twitter.com/C0pHf0YT5k
— ANI (@ANI) May 18, 2026
जानकारी
आत्महत्या के विचार पर यहां से लें सहायता
अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं और आत्महत्या करने के विचार आ रहे हैं तो आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क करें।