नोएडा में कर्मचारियों के बाद अब घरेलू सहायिकाओं का हंगामा, वेतन बढ़ाने की मांग लेकर प्रदर्शन
क्या है खबर?
दिल्ली से सटे नोएडा में कर्मचारियों के बाद अब घर में काम-काज करने वाली सहायिकाओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मंगलवार को सेक्टर 121 के क्लियो काउंटी में अधिक वेतन और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर कई महिलाएं सड़क पर उतर आईं। उन्होंने कहा कि जब तक वेतन में बढ़ोतरी नहीं होगी, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगी। उन्होंने दूसरी कामकाजी महिलाओं को भी काम पर जाने से रोकना शुरू कर दिया है।
मांग
सोसाइटियों ने जारी किया आदेश
नोएडा की कई आवासीय सोसाइटी के बाहर घरेलू सहायिकाओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। महिलाओं की वेतन में बढ़ोतरी के साथ महीने में 4 दिन की छुट्टी की मांग है। सेक्टर 121 में सोसाइटी के बाहर प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि अगर किसी महिला ने जबरन काम किया तो उसको पकड़कर पीटा जाएगा। सोसाइटियों ने सभी निवासियों को एक संदेश जारी कर सतर्क किया है। साथ ही गेट भी बंद कर दिए हैं।
ट्विटर पोस्ट
घरेलू सहायिकाओं का प्रदर्शन
Noida Sector 121: Massive protest by domestic helps at Cleo County 🚨 pic.twitter.com/3AspMaC5P9
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) April 14, 2026