पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी पर 5 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक बेहद गंभीर मामले की जांच शुरू की है। आरोप है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी ने एक बलात्कार के केस को रफा-दफा करने के लिए 5 करोड़ रुपये मांगे थे।
पूर्व पंजाब जज जस्टिस रणजीत सिंह ने ये गंभीर आरोप लगाए हैं। NHRC ने पंजाब के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 2 हफ्तों के भीतर इस पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपें।
NHRC ने सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त को लेकर पूछताछ शुरू की
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने पंजाब के सरकारी स्कूलों से जुड़े एक और मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है। आयोग ने पूछा है कि इस साल राज्य के ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों के कुछ सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) का जश्न क्यों नहीं मनाया गया। NHRC ने राज्य सरकार से तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान के गायन से संबंधित पूरी जानकारी मांगी है। आयोग ने यह चिंता भी जताई है कि क्या राष्ट्रीय आयोजनों में सभी बच्चों को समान रूप से शामिल होने का अवसर मिल रहा है।