Loading...
नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत दौरे पर आएंगे, मोदी के साथ अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को रवाना करेंगे
नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत दौरे पर आएंगे

नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत दौरे पर आएंगे, मोदी के साथ अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को रवाना करेंगे

लेखन गजेंद्र
Nov 16, 2026
04:54 pm

क्या है खबर?

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र (बालेन) शाह अपने पहले द्विपक्षीय विदेश दौरे पर भारत आ रहे हैं। बालेन इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए अमेरिका जा चुके हैं, लेकिन यह द्विपक्षीय बातचीत के लिए पहला दौरा है। नेपाली वेबसाइट रातोपाती के मुताबिक, प्रधानमंत्री 6 से 8 दिसंबर तक भारत आ सकते हैं। हालांकि, भारतीय मीडिया ने उनका दौरा संभवत: अगले हफ्ते बताया है। बालेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अयोध्या से जनकपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखानी है।

दौरा

23 नवंबर से होगी ट्रेन की शुरूआत

यह अयोध्या से चलकर बिहार के सीतामढ़ के रास्ते नेपाल के मैदानी इलाके में जनकपुर धाम तक जाएगी। यह सप्ताहिक ट्रेन होगी, जिसे भारतीय रेलवे ने मंजूरी दे दी है।

ट्रेन की पहली सेवा 23 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी और उनके समकक्ष बाले के हरी झंडी दिखाने से शुरू होगी। ऐसे में बालेन का दौरा भी अगले हफ्ते होने की संभावना है।

बता दें कि बालेन ने मार्च में नेपाल के प्रधानमंत्री का कार्यालय संभाला है।

खासियत

ट्रेन की खासियत क्या है?

अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि मानी जाती है। सीतामढ़ी और जनकपुर धाम रामायण परंपरा में सीता से जुड़े बताए जाते हैं। नेपाल को सीता का मायका बताया जाता है।

यह ट्रेन अयोध्या कैंट और जनकपुर धाम के बीच लगभग 604 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। रास्ते में यह अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, बिहार में नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शिशो, मधुबनी, जयनगर से होकर जनकपुर धाम तक जाएगी।

ट्रेन हर सोमवार को अयोध्या कैंट से चलेगी। वापसी हर शनिवार को होगी।

ADVERTISEMENT

दौरा

दोनों देशों में दौरे की तैयारी

नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद चुनाव से बनी सरकार के प्रमुख बालेन ने पुरानी परंपरा निभाते हुए भारत को महत्व दिया है, जबकि इससे पहले प्रधानमंत्री केपी ओली चीन गए थे।

नेपाली विदेश मंत्री शिशिर खनल, वित्त मंत्री स्वर्णिम वागले और गृह मंत्री सूडान गुरुंग भारत आ चुके हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने भी जून में भाजपा के बुलावे पर आए थे।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 19 नवंबर को प्रधानमंत्री बालेन से मुलाकात की थी।

ADVERTISEMENT