प्रधानमंत्री मोदी और बालेन शाह ने द्विपक्षीय बातचीत की, इन मुद्दों पर बनी सहमति
क्या है खबर?
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र (बालेन) शाह 2 दिवसीय दौरे पर दिल्ली में हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाह के साथ हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय बातचीत की। द्विपक्षीय बातचीत के बाद मोदी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में समझौते की जानकारी दी। दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर बल दिया गया। मुलाकात से पहले शाह ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उससे पहले ने राष्ट्रपति भवन में उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मुलाकात
सरयू-कमला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री मोदी और शाह ने एकसाथ उत्तर प्रदेश में अयोध्या कैंट को नेपाल में जनकपुर धाम से जोड़ने वाली नई साप्ताहिक सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में मौजूद रहे। उन्होंने भारत-नेपाल के बीच आस्था, नदी, पारिवारिक रिश्ता बताया और पारंपरिक रोटी-बेटी संबंध पर जोर दिया।
यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन 19 घंटे में 604 किलोमीटर की यात्रा कर अयोध्या से नेपाल पहुंचेगी।
बैठक
नेपाल से मांगी भारत से मदद
नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ 35 लोगों का प्रतिनिधिमंडल भारत आया है, जिसमें मंत्री भी शामिल हैं। आज भारत-नेपाल फोरम में निवेश बढ़ने की उम्मीद है।
नेपाल ने 2 अरब डॉलर का आर्थिक पैकेज मांगा है, जिसमें एक अरब डॉलर का ग्रांट और अगस्त में भोटेकोशी में अचानक आई बाढ़ से तबाह हुए इलाकों के फिर से बनाने के लिए मदद शामिल है।
साथ ही नेपाल ने काठमांडू-महेंद्रनगर एयर कॉरिडोर को भी टू-वे बनाने का आग्रह किया है।
ट्विटर पोस्ट
नेपाल और भारत की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
India-Nepal : Exchange of MoUs and Press Statements
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) November 23, 2026
🎥 Watch here ⬇️https://t.co/upbDPGZT7U