NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / नागपुर की निर्भया: रेप के बाद युवती के निजी अंग में डाली लोहे की रॉड
    अगली खबर
    नागपुर की निर्भया: रेप के बाद युवती के निजी अंग में डाली लोहे की रॉड

    नागपुर की निर्भया: रेप के बाद युवती के निजी अंग में डाली लोहे की रॉड

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 28, 2020
    07:43 pm

    क्या है खबर?

    देश में महिला सुरक्षा के लिए कानूनों में बदालव किए जाने के बाद भी महिलाओं के साथ हैवानियत नहीं रुक रही है। भले ही निर्भया कांड के आरोपियों को फांसी पर लटकाने की तैयारी चल रही हो, लेकिन हवस के भूखों में इसका डर नहीं है।

    यही कारण है कि ऐसे दरिंदों ने नागपुर में एक 19 वर्षीय युवती के साथ रेप के बाद निर्भया जैसी बर्बरता को अंजाम दे दिया गया।

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    हैवानियत

    रेप के बाद निजी अंग में डाली लोहे की रॉड

    पारडी थाना निरीक्षक सुनील चव्हाण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी योगीलाल राहंगडाले (52) है। आरोपी गत 21 जनवरी की रात को युवती के घर गया और रेप किया। चिल्लाने पर उसने युवती के मुंह में कपड़ा ठूस दिया और फिर वारदात को अंजाम दिया।

    रेप के बाद आरोपी ने हैवानियत की हदें पार करते हुए पीड़िता के निजी अंग में लोहे की रॉड डाल दी। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

    आपबीती

    भाई के आने पर पीड़िता ने बताई आपबीती

    पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद पीड़िता ने घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज कराया और बाद में अपने भाई को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भाई ने उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।

    पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की और जगह-जगह दबिश दी। इस दौरान पुलिस को आरोपी के गोंदिया जिले में होने की सूचना मिली। बाद में पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पर्यवेक्षक

    कताई मिल में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है आरोपी

    पुलिस ने बताया कि आरोपी पारडी स्थित एक कताई मिल में सुपरवाइजर है। पीड़िता भी उसी मिल में मजदूर थी। सुपरवाइजर शुरू से ही उस पर गंदी नजर रखता था और कई बार अश्लीलता भी कर चुका था।

    21 जनवरी को पीड़िता का भाई और उसकी महिला मित्र किसी काम से गांव गए थे। आरोपी को इसकी जानकारी लगी तो वह रात को घर में अकेली पीड़िता के पास पहुंच गया और उसके साथ बर्बरता को अंजाम दे दिया।

    पुनरावृत्ति

    दिल्ली में निर्भया के साथ भी हुई थी ऐसी बर्बरता

    रेप के बाद हैवानियत का यह पहला मामला नहीं है। दिल्ली के निर्भया कांड में भी ऐसी ही बर्बरता हुई थी।

    16 दिसंबर, 2012 की रात को छह दरिंदों ने एक निजी बस में निर्भया के साथ न केवल रेप किया था, बल्कि दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थी। निर्भया ने सिंगापुर में दम तोड़ दिया था।

    मामले के चार आरोपियों का डेथ वारंट जारी हो चुका है और 1 फरवरी को उन्हें फंदे पर लटकाया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    रेप
    निर्भया गैंगरेप

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: रोहित शर्मा ने खेली प्लेऑफ में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पंकज त्रिपाठी बोले- सिनेमा का शौक तो बचपन से नहीं, पहली बार कब देखी थी फिल्म? पंकज त्रिपाठी
    IPL 2025: SRH के ट्रेविस हेड का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली

    सेंट्रल जेल से लेकर ओपन जेल तक, ये हैं देश में जेलों के आठ प्रकार मध्य प्रदेश
    शाहीन बाग: प्रदर्शन में मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान, क्या भाजपा को कह रहे थे कातिल? नरेंद्र मोदी
    JNU हिंसा: मारपीट के आरोपों से घिरीं कोमल शर्मा ने खटखटाया महिला आयोग का दरवाजा दिल्ली पुलिस
    नेत्रहीन महिला ने बनाया रिकॉर्ड, 25 साल की उम्र में पूरी की PhD आंध्र प्रदेश

    रेप

    महिला डॉक्टर की लाश के साथ भी किया गया था रेप, जबरन पिलाई गई थी शराब तेलंगाना
    रेप के सवाल पर राजस्थान के मंत्री बोले- विकृत मानसिकता के पीछे इंटरनेट, सेंसरशिप की जरूरत तेलंगाना
    ओडिशा: पुलिस क्वार्टर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, निष्कासित कॉन्स्टेबल समेत चार गिरफ्तार ओडिशा
    रेप के आरोपी नित्यानंद ने बनाया अपना अलग "देश", होगा अलग पासपोर्ट और झंडा- रिपोर्ट कर्नाटक

    निर्भया गैंगरेप

    भारत में पहली बार एक नाबालिग को उम्रकैद की सजा, जानें क्या था मामला हैदराबाद
    महिला का अपहरण कर नौ लोगों ने किया रेप, बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंका त्रिपुरा
    निर्भया केस: दोषियों के पास है सात दिन का समय, नहीं तो जल्द दी जाएगी फांसी दिल्ली पुलिस
    निर्भया केस: तिहाड़ जेल के पूर्व अधिकारी का दावा, आरोपी राम सिंह की हुई थी हत्या दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025