नागालैंड में असम राइफल्स के वाहन को निशाना बनाकर IED विस्फोट; एक की मौत, 4 घायल
क्या है खबर?
नागालैंड के चुमुकेदिया जिले में घात लगाकर असम राइफल्स के वाहन को निशाना बनाया गया, जिसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि 4 घायल हुए हैं। घटना सुखोवी गांव के पास घटी है। यहां असम राइफल्स का प्रशिक्षण केंद्र है। आशंका है कि वाहन को इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से उड़ाने की कोशिश की गई थी। घटना के समय जवान एक पिकअप ट्रक में यात्रा कर रहे थे। घायल जवानों की हालत भी गंभीर है।
विस्फोट
किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उपद्रवियों ने काफिले पर एक देसी बम फेंका था, जिससे विस्फोट हुआ। कुछ जगह IED से हमले की बात सामने आई है।
आशंका जताई कि इस हमले के पीछे नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (NSCN) और यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (ULFA) जैसे विद्रोही संगठन हो सकते हैं।
अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। दीमापुर पुलिस और असम राइफल्स हमलावरों का पता लगा रही है।
हमला
कुछ दिन पहले एक और हमला हुआ था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्वोत्तर क्षेत्र में एक सप्ताह से भी कम समय में असम राइफल्स पर यह दूसरा हमला है।
बताया जा रहा है कि चुमुकेदिमा में इससे पहले भी असम राइफल्स के काफिले पर NSCN ने IED विस्फोट की कोशिश की थी। ULFA भी हमलों में शामिल रहा है।
कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में 3 जवानों के शहीद होने की खबर आ रही है, लेकिन अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
ट्विटर पोस्ट
घटना के बाद का दृश्य
IED blast targeting Assam Rifles convoy reported in Nagaland. Two jawans reportedly injured. More details are awaited. pic.twitter.com/bciXkl3dSW
— Raja Muneeb (@RajaMuneeb) July 13, 2026