NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / गाजियाबाद श्मसान घाट हादसा: अब तक तीन लोग गिरफ्तार, मृतकों की संख्या 25 पहुंची
    देश

    गाजियाबाद श्मसान घाट हादसा: अब तक तीन लोग गिरफ्तार, मृतकों की संख्या 25 पहुंची

    गाजियाबाद श्मसान घाट हादसा: अब तक तीन लोग गिरफ्तार, मृतकों की संख्या 25 पहुंची
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 04, 2021, 10:35 am 1 मिनट में पढ़ें
    गाजियाबाद श्मसान घाट हादसा: अब तक तीन लोग गिरफ्तार, मृतकों की संख्या 25 पहुंची

    गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मसान घाट में गैलरी की छत गिरने के मामले में अब तक तीन लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। रविवार को हुई इस घटना में मरने वालों का आंकड़ा 25 पहुंच गया है। गाजियाबाद पुलिस ने सोमवार सुबह एक इंजीनियर और सुपरवाइजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में जूनियर इंजीनियर चंद्रपाल, सुपरवाइजर आशीष और नगर निगम की एग्जीक्यूटिव ऑफिसर निहारिका सिंह शामिल हैं। आइये, पूरी खबर जानते हैं।

    रविवार को बारिश के कारण गिरी थी छत

    रविवार को मुरादनगर के श्मसान घाट में गैलरी गिरने से एक अंत्येष्टि में शामिल होने आए 25 लोग मारे गए और लगभग इतने ही घायल हो गए। ये सभी लोग बारिश के कारण गैलरी के नीचे जमा हुए थे। हाल ही में इस गैलरी को लोगों के लिए खोला गया था। बारिश के कारण इसकी छत ढह गई और इसके नीचे खड़े लोग मलबे में दब गए। आरोप है कि ठेकेदार ने घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया था।

    अभी तक नहीं हुई ठेकेदार की गिरफ्तारी

    गाजियाबाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) ईरज राजा ने कहा कि गिरफ्तार लोगों को जेल भेजा जा रहा है। इसके बाद विधिक कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। दूसरी तरफ ठेकेदार अजय त्यागी और दूसरे लोगों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इन्हें गिरफ्तार करने के लिए कोशिशें जारी हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 304, 337, 338, 409 और 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    गैलरी के निर्माण के लिए 55 लाख रुपये में जारी हुआ था टेंडर

    जानकारी के अनुसार, इस गैलरी के निर्माण के लिए 55 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया था। अभी तक इसका लोकार्पण नहीं हुआ था। राज्य सरकार ने प्रशासन से मामले की जांच कर रिपोर्ट तलब की है।

    प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया घटना पर दुख

    रविवार को हुई इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। वहीं केंद्र सरकार में मंत्री गाजियाबाद के सांसद वीके सिंह ने पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग ने भी सरकारी अस्पताल में जाकर कुछ घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था।

    मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख का मुआवजा

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को राज्य सरकार की तरफ से दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने प्रशासन को घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव मदद पहुंचाने और हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने का आदेश दिया था। इसके अलावा उन्होंने मेरठ के डिविजनल कमिश्नर और ADG (जोन) से इस घटना की रिपोर्ट मांगी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    योगी आदित्यनाथ
    गाज़ियाबाद
    राजनाथ सिंह

    ताज़ा खबरें

    अजय देवगन की 'भोला' रिलीज के तुरंत बाद हुई ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में उपलब्ध अजय देवगन
    फिल्म 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा आदिपुरुष फिल्म
    जयंती विशेष: हिंदी सिनेमा की पहली महिला स्टार देविका रानी, जिन्हें कहते थे 'ड्रैगन लेडी' जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: पलक मुच्छल अपने इन गानों से करती हैं सबके दिलों पर राज जन्मदिन विशेष

    योगी आदित्यनाथ

    अमेरिका: ट्रंप परिवार ने भारत में मिले 17 उपहारों का नहीं किया खुलासा अमेरिका
    उत्तर प्रदेश में जारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, जानें अहम बातें  उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: हड़ताल कर रहे 650 बिजली कर्मचारियों को सरकार ने नौकरी से निकाला उत्तर प्रदेश सरकार
    उत्तर प्रदेश के संभल में बड़ा हादसा, कोल्ड स्टोरेज की इमारत ढहने से 8 की मौत  उत्तर प्रदेश

    गाज़ियाबाद

    उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में SDM की पत्नी से घर के बाहर ही लूट, चेन छीनी  उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: आबकारी टीम का 15 जिलों में छापा, 2,626 लीटर कच्ची शराब नष्ट की उत्तर प्रदेश
    राणा अय्यूब को सुप्रीम कोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में याचिका खारिज सुप्रीम कोर्ट
    गाजियाबाद: दंपति की हत्या और लूट मामले का खुलासा, पुलिस ने नाबालिग को बताया मास्टरमाइंड क्राइम समाचार

    राजनाथ सिंह

    राहुल गांधी को मानहानि केस में सजा पर किस नेता ने क्या कहा?  कांग्रेस समाचार
    भारत की बढ़ेगी ताकत, 70,000 करोड़ रुपये से अत्याधुनिक हथियारों की खरीद को मंजूरी रक्षा मंत्रालय
    एयरो इंडिया: 98 देश लेंगे भाग, 5 लाख से ज्यादा दर्शक; जानें आयोजन की बड़ी बातें एयरो इंडिया
    मध्य प्रदेश में भारतीय वायुसेना के 2 विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत मध्य प्रदेश

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023