मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने
क्या है खबर?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से गुजरात के अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सोमवार को सामने आ गई है। रेल मंत्रालय की ओर से प्रस्तावित बुलेट ट्रेन की एक तस्वीर प्रदर्शित की गई है, जो यह तस्वीर गेट नंबर 4 पर लगाई गई है। डिस्प्ले में ट्रेन के एयरोडायनामिक डिजाइन को दर्शाया गया है। बुलेट ट्रेन केसरिया, सफेद और काले रंग के शेड में दिख रही है, जिसमें आगे की हेडलाइट आंखों जैसी लग रही है।
ट्विटर पोस्ट
बुलेट ट्रेन की पहली झलक
A picture of the country's first proposed bullet train has been displayed at the Ministry of Railways. The picture has been installed at Gate Number 4: Indian Railways pic.twitter.com/LcbwMstDuw
— ANI (@ANI) May 18, 2026
बुलेट ट्रेन
अगले साल अगस्त में शुरू होगा पहला चरण
मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को 15 अगस्त, 2027 को शुरू किया जाना तय है। बुलेट ट्रेन शुरू होने से दोनों प्रमुख शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग 2 घंटे रह जाने की उम्मीद है। बता दें कि एक दिन पहले नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने सुरंग निर्माण हेतु मुंबई के पूर्वी उपनगर विक्रोली में पहली टनल बोरिंग मशीन का कटरहेड उतार है। यह बोरिंग मशीन के मुख्य शील्ड की प्राथमिक असेंबली का अंतिम चरण है।
चरण
4 चरणों में चलेगी ट्रेन
बुलेट ट्रेन को 4 चरणों में शुरू किया जाएगा। ताकि यात्रा और कार्य दोनों चलता रहे। पहले सूरत से बिलिमोरा तक का 50 किमी खंड शुरू होगा। इसके बाद वापी से सूरत तक 100 किमी, फिर वापी से अहमदाबाद, फिर ठाणे से अहमदाबाद और अंत में मुंबई से अहमदाबाद का लंबा खंड शुरू किया जाएगा। यह परियोजना लगभग 508 किलोमीटर लंबी है, जिसमें गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली में 352 किलोमीटर और महाराष्ट्र में 156 किलोमीटर शामिल है।