Page Loader
मुंबई: नाबालिग बहन से रेप करते थे 2 चचेरे भाई, गर्भवती किया
मुंबई में नाबालिग बहन से रेप कर उसे गर्भवती किया

मुंबई: नाबालिग बहन से रेप करते थे 2 चचेरे भाई, गर्भवती किया

लेखन गजेंद्र
Jan 02, 2024
06:01 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 2 चचेरे भाइयों पर 13 वर्षीय नाबालिग बहन से रेप का आरोप लगा है। दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फ्री प्रेस जनरल के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि किशोरी अपने माता-पिता के साथ विक्रोली की एक सोसाइटी में रहती है। दोनों भाई अक्सर उससे मिलने आते थे। आरोपी भाइयों की उम्र 22 साल और 18 साल है। आरोप है कि दोनों ने किशोरी का कई बार रेप कर उसे गर्भवती किया।

रेप

कैसे हुआ खुलासा?

किशोरी के माता-पिता नौकरी पर जाते हैं। ऐसे में विक्रोली में ही रहने वाले उनके परिवार के 2 लड़के किशोरी की देखभाल करने के लिए आते थे। इस कारण किशोरी के माता-पिता को कोई शक नहीं हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, 31 दिसंबर को किशोरी का पेट सामान्य से बड़ा देखने पर मां ने उससे कारण पूछा। कोई जवाब न देने पर मां उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने बच्ची ने 23 सप्ताह की गर्भवती होने की पुष्टि की।

जांच

रेप से पहले दिखाते थे अश्लील वीडियो

किशोरी ने पुलिस में अपने बयान दर्ज कराए हैं। किशोरी ने पुलिस को बताया कि 18 वर्षीय चचेरे भाई ने सबसे पहले मई में उसका रेप किया था। इसके बाद 22 वर्षीय भाई ने अगस्त से रेप करना शुरू किया। किशोरी ने बताया कि दोनों ने कई बार उसका यौन उत्पीड़न और रेप किया। रेप करने से पहले दोनों आरोपी उसे अश्लील वीडियो दिखाते थे। पुलिस ने POCSO अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।