Loading...
मुंबई: प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिसवाले की धमकी, बोले- पाउडर जेब में डालकर जिंदगी बर्बाद कर देंगे
मुंबई में प्रदर्शनकारी जेन-Z छात्रों को पुलिस की धमकी

मुंबई: प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिसवाले की धमकी, बोले- पाउडर जेब में डालकर जिंदगी बर्बाद कर देंगे

लेखन गजेंद्र
Jul 23, 2026
02:01 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद देश के अलग-अलग शहरों में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच, मुंबई से आए एक वीडियो ने पुलिस का चेहरा सामने ला दिया है। मुंबई कांग्रेस की ओर से साझा किए गए वीडियो में एक पुलिसकर्मी हिरासत में लिए गए कुछ छात्र प्रदर्शनकारियों को झूठे ड्रग्स मामले में फंसाने की धमकी देता दिख रहा है। इस हरकत की आलोचना हो रही है और पुलिस रवैये पर सवाल उठ रहे हैं।

सवाल

वीडियो में क्या है?

वीडियो में दिख रहा कि कुछ छात्रों को पुलिस ने अपने वाहन में हिरासत में लिया है और चालक सीट पर बैठा एक पुलिसकर्मी उनसे संवाद कर रहा है।

पुलिसकर्मी बोला, "अगर दोबारा से यहां दिखा तो मेरे जैसा बेकार आदमी देखा नहीं होगा। मैं सीधे 50-50 ग्राम पाउडर (ड्रग्स) डाल दूंगा जेब में। फिर गया जिंदगी। तुम लोगों की वजह से हम लोगों को तकलीफ हो रहा है।"

वीडियो में छात्र पुलिसकर्मी को सुनकर उसको चिढ़ाते दिख रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन

पुलिस छात्रों पर बना रही दबाव

वीडियो सामने आने पर धमकी देने वाले चालक को उसके वर्तमान पद से हटा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें, पिछले कुछ दिनों में शिवाजी पार्क, चेंबूर और आजाद मैदान सहित कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।

मुंबई पुलिस प्रदर्शनों को रोकने के लिए छात्रों पर FIR दर्ज कर रहे हैं और प्रदर्शनों में दोबारा भाग लेने से रोकने के लिए घर-घर जा रहे हैं।

ADVERTISEMENT