मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवा में उड़ने वाले पटाखों पर रोक, जानिए कारण
क्या है खबर?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवा में उड़ने वाले पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय मुंबई आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लिया है। प्राधिकरण ने अपने आदेश में कहा कि यह रोक सभी रिहायशी इमारत, छत, बालकनी और झुग्गी-झोपड़ी इलाकों पर लागू होगी। अतिरिक्त निगम आयुक्त प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे के आदेश में रॉकेट और दूसरे पटाखों से होने वाले खतरे का जिक्र किया गया है।
कारण
आदेश में क्या है?
आदेश में कहा गया है कि यह प्रतिबंध 9 नवंबर से 25 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अधिकार क्षेत्र में लागू रहेगा।
आदेश के मुताबिक, रॉकेट और इसी तरह के हवाई पटाखों के अलावा दूसरे पटाखों का इस्तेमाल मौजूदा कानूनों, संबंधित अधिकारियों के दिए गए निर्देशों और समय-समय पर कोर्ट के दिए गए आदेशों के तहत ही रहेगा।
प्राधिकरण ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और आग हादसे रोकने के लिए रोक जरूरी है
कारण
क्यों लगाई गई रोक?
मुंबई में दिवाली की रात शहर के अलग-अलग हिस्सों में आग लगने की 3 खबरें सामने आईं हैं, जिसमें कई झोपड़ियां, दुकानें, गैरेज और एक व्यावसायिक इमारत के कुछ हिस्से जल गए।
प्राधिकरण का कहना है कि घनी आबादी वाले इलाकों, ऊंची इमारतों, झुग्गी-झोपड़ियों और व्यावसायिक इमारतों में ऐसे पटाखों से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता आदित्य ठाकरे ने भी ऐसे मामलों में पुलिस कार्रवाई की मांग की है।