
महाराष्ट्र: मुंबई के चेंबूर में रसोई गैस सिलेंडर में हुआ जोरदार धमाका, 10 घायल
क्या है खबर?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के चेंबूर इलाके में गुरुवार को एक घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर फट गया, जिसकी चपेट में आने से 10 लोग घायल हो गए।
हादसे में 4 महिलाएं और 6 पुरुष घायल हुए हैं। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
हादसा सुबह 7:30 बजे गिडवानी रोड पर गोल्फ क्लब के पास हुआ। हादसे में घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका मलबा काफी दूर गिरा।
हादसा
धमाका हुआ, लेकिन घर में नहीं लगी आग
चेंबूर फायर स्टेशन के वरिष्ठ स्टेशन अधिकारी केवी शिर्के ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि घर में 2 सिलेंडर रखे थे, जिसमें एक फट गया, जबकि दूसरे से गैस लीक कर रही थी।
उन्होंने बताया कि सिलेंडर फटने पर घर में आग नहीं लगी, इसके पीछे कारण रहा कि कमरे में फैली गैस इलेक्ट्रिक स्पार्क की वजह से धमाके में परिवर्तित हो गई।
इस दौरान न आग निकलती है न घर काला होगा, लेकिन प्रभाव आग जैसा होता है।
ट्विटर पोस्ट
धमाके के बाद घर की स्थिति
मुंबई: चेंबूर में सिलेंडर विस्फोट के कारण एक घर और दुकान की पूरी छत गिरने से 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। pic.twitter.com/3YZF61hvM9
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 6, 2024