मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर बड़ा पेड़ गिरा; एक छात्र की मौत, 10 घायल
क्या है खबर?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मंगलवार को भारी बारिश के बीच एक बड़ा पेड़ स्कूल बस पर गिर गया, जिससे कई छात्र घायल हो गए। हादसा चेंबूर में हेरिटेज प्राइड के पास हुआ। घटना के समय स्कूल बस में 15 छात्र सवार थे, जिसमें एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि 10 अन्य घायल हैं। मुंबई अग्निशमन विभाग को दोपहर 2:58 बजे घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद अग्निशमन कर्मी, पुलिस, एंबुलेंस और निगम कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
हादसा
बारिश के कारण जड़ से उखड़ गया पेड़
बृह्नमुंबई महानगर पालिका (BMC) के अधिकारियों ने बताया कि तेज हवाओं और लगातार बारिश के कारण पीपल का पेड़ जड़ से उखड़ गया और वहां से गुजर रही एक स्कूल बस पर गिर गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने बस में फंसे छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला और गिरे हुए पेड़ के हिस्सों को काटकर हटाना शुरू किया है। स्कूल बस चेंबूर स्थित यूनिवर्सल हाई स्कूल की है।
ट्विटर पोस्ट
हादसे के बाद का वीडियो
वीडियो । मुंबई: चेंबूर में एक पेड़ स्कूल बस पर गिर गया। कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और एक बच्चे के बस में फंसे होने की सूचना है।
— पीटीआई न्यूज_भाषा (@PTINews_Bhasha) June 30, 2026
(स्रोर्स: थर्ड पार्टी)
(पूरा वीडियो PTI Videos पर उपलब्ध है) pic.twitter.com/kecxiCRrRu