NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: मुंबई में 'रेड रूम कैफे' बना डेटिंग स्कैम का अड्डा, लगातार ठगे जा रहे युवक
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: मुंबई में 'रेड रूम कैफे' बना डेटिंग स्कैम का अड्डा, लगातार ठगे जा रहे युवक
    मुंबई में रेड रूम कैफे में हो रही डेटिंग से ठगी

    महाराष्ट्र: मुंबई में 'रेड रूम कैफे' बना डेटिंग स्कैम का अड्डा, लगातार ठगे जा रहे युवक

    लेखन गजेंद्र
    Jul 19, 2024
    04:08 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इस समय डेटिंग स्कैम की काफी चर्चा है। कई लड़कों के साथ यह ठगी हुई है, जिन्होंने आवाज नहीं उठाई, लेकिन सोशल मीडिया पर अपना दर्द साझा किया है।

    पत्रकार और फिल्म निर्माता दीपिका नारायण भारद्वाज ने इस ठगी से संबंधित कुछ जरूरी चीजें एक्स पर साझा की है।

    उन्होंने बताया कि करीब 6 पीड़ित लड़कें उनके संपर्क में हैं, जो ठगी का शिकार हुए।

    इसमें एक चीज सामान्य है, वह 'रेड रूम कैफे' है।

    डेटिंग स्कैम

    क्या है 'द रेड रूम' कैफे का रहस्य

    भारद्वाज द्वारा एक्स पर साझा की गई लड़कों की बातचीत के अंश से पता चलता है कि उनकी पहचान लड़कियों से सोशल मीडिया डेटिंग ऐप के जरिए हो रही है।

    बात करने और अपना परिचय देने के बाद लड़कियां उनको मुंबई के अंधेरी पश्चिम में स्थित 'द रेड रूम कैफे' लेकर जा रही हैं। अभी तक जितने भी पीड़ित लड़के लड़कियों के झांसे में आए, सभी रेड रूम कैफे ले जाए गए थे।

    वहां इनका हजारों का बिल बनाया गया।

    ठगी

    सभी लड़कियों की एक ही कहानी

    लड़कों की बातचीत के अंश पढ़ने पर पता चलता है कि सभी लड़कियों ने लड़कों को एक ही तरह की कहानी बताई है, जिसमें जल्द मुलाकात करने और रेड रूम कैफे जाने की जिद शामिल थी।

    पीड़ित लड़कों ने बताया कि बिल आने के बाद लड़कियां शौचालय जाने के बहाने उठती हैं और वहां से मोबाइल पर संदेश भेजकर फरार हो जाती हैं।

    लड़कियों का बहाना अलग तरह का होता है। इसके बाद लड़कियां लड़कों को ब्लॉक कर देती हैं।

    जांच

    बनाया जाता है 40,000 रुपये तक का बिल

    पीड़ितों ने बताया कि लड़कियां कैफे में सबसे कॉर्नर की सीट बुक करती हैं और वहां महंगा हुक्का, जैगरबॉम्ब (पेय पदार्थ), पायरो, रेड बुल आदि चीजें मंगाती हैं, जिसकी मात्रा अधिक होती है।

    इससे कैफे में बिल 30,000-40,000 रुपये का बनता है। कुछ लड़कों के पास इतने पैसे भी नहीं थे। उन्होंने जैसे-तैसे इसे चुकाया।

    इसमें कैफे की मिलीभगत की भी आशंका है, जिसमें लड़कियों को कमीशन मिलता है। ट्वीट में पुलिस अधिकारियों को भी टैग किया गया है।

    घटना

    क्या है पूरा मामला?

    पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक युवक ने अपना बिल साझा कर डेटिंग ऐप का किस्सा सुनाया था, जिसमें लड़की ने कई चीजें ऑर्डर की, जिसका बिल करीब 40,000 रुपये आया।

    उसने बताया कि वह बिल चुकाकर आ गया। बाद में दिल्ली में भी ऐसा मामला सामने आया, जिसमें युवक का 1.21 लाख का बिल बना।

    पहले लोगों ने इसे सामान्य माना, लेकिन अब एक बडे़ गिरोह की बात सामने आ रही है। यह कई शहरों में चल रहा है।

    ट्विटर पोस्ट

    ट्वीट में किया गया पूरा खुलासा

    More people reaching out after the expose. I am wondering the magnitude this is happening at. Kindly take action @MumbaiPolice @CPMumbaiPolice pic.twitter.com/niG91POmNi

    — Deepika Narayan Bhardwaj (@DeepikaBhardwaj) July 18, 2024
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    मुंबई
    डेटिंग ऐप्स

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: लोनावला में पिछले 8 साल में 47 की डूबने से मौत, लापरवाही बड़ा कारण पुणे
    जालसाज ने व्यक्ति को निवेश कर कमाई का दिया झांसा, ठग लिए 60 लाख रुपये ठाणे
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 6 जुलाई के लिए जारी हुए ताजा भाव, जानिए कहां-कहां बदले  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    आज देश में कहां-कहां बदले पेट्रोल-डीजल के भाव? जानिए ताजा दाम  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    मुंबई

    1 जुलाई के लिए जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जानिए कहां-कहां हुआ बदलाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    मुंबई: आचार्य कॉलेज में हिजाब के बाद अब टी-शर्ट और फटी जीन्स पहनकर आने पर प्रतिबंध महाराष्ट्र
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 3 जुलाई के लिए जारी हुए ताजा भाव, आपके शहर में कितने बदले?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमत: 4 जुलाई के लिए जारी हुए ताजा दाम, जानिए कितना हुआ बदलाव पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    डेटिंग ऐप्स

    डेट पर लड़के ने किया रिजेक्ट तो लड़की ने कर दिए 1.59 लाख से ज़्यादा मैसेज अजब-गजब
    #ValentinesDay: ऑनलाइन प्यार के चक्कर में अमेरिकियों ने गंवाए 14.3 करोड़ डॉलर साइबर अपराध
    'टिंडर' की तर्ज़ पर मवेशियों के लिए बना 'टडर', यहाँ गायों को मिलता है सही मेल टिंडर
    #WorldEmojiDay: भारत में सोशल मीडिया पर सबसे ज़्यादा इस्तेमाल हुई 'किस' वाली इमोजी, ऐसे हुआ ख़ुलासा फेसबुक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025