केतन अग्रवाल की मौत का मजाक बनाने वाली दंत चिकित्सक ने मांगी माफी, जानिए क्या कहा
क्या है खबर?
महाराष्ट्र के पुणे में 26 वर्षीय व्यवसायी केतन विशाल अग्रवाल की मौत का मजाक बनाने वाली मध्य प्रदेश की दंत चिकित्सक डॉ मुस्कान सोनी ने माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा, "मैंने जो शब्द इस्तेमाल किए, उनके लिए मैं बहुत-बहुत माफी मांगती हूं।" इस दौरान, सोनी ने अपने निजी अनुभवों का हवाला देते हुए पहले कही गई बात "मुझे पुरुषों से नफरत है" का बचाव भी किया।
नाराजगी
सोशल मीडिया पर जनता की नाराजगी के बाद मांगी माफी
डॉ सोनी ने यह माफी तब मांगी, जब उनको ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन (AIDSA) ने कोषाध्यक्ष के पद से निलंबित कर दिया और उनकी सदस्यता 5 साल के लिए रद्द कर दी। सोशल मीडिया पर भी डॉ सोनी को काफी बुरा-भला कहा गया और ट्रोल किया गया। सोनी के चरित्र को लेकर भी लोगों ने टिप्पणी की। सोनी ने अपने वीडियो में बताया कि केतन वाला वीडियो सामने आने के बाद लोग उनको बदनाम कर रहे हैं।
बयान
केतन की मौत पर क्या बोली थीं डॉ सोनी?
मध्य प्रदेश के सतना में दंत चिकित्सक डॉ. सोनी ने इंस्टाग्राम पर एक विवादित वीडियो किया और उसमें हैशटैग "आई हेट मेन" का इस्तेमाल किया। वीडियो में सोनी ने कहा, "तो गाइज, क्या देख रही हूं कि पुणे का जो लौंडा था, उसके बाल ही नहीं थे। अब ऐसे झूठ बोलोगे तो मरोगे ही न।" इसके बाद वह हंसते हुए बोलती हैं, "2 आदमी क्या मर गए, मर्द समाज में डर फैला हुआ है।"
ट्विटर पोस्ट
सोनी का पहला वीडियो
A female dentist, Muskan Soni, allegedly mocked Ketan Agarwal’s death and said he “deserved it” because he was bald.
— VOICE FOR JUSTICE (@OfVoice8691) June 30, 2026
AIDSA has reportedly suspended her for five years.
Modern feminists are promoting hatred against men. Misandry is being normalized in the name of empowerment. pic.twitter.com/OcMpGuQ3zw
ट्विटर पोस्ट
माफी का वीडियो
Dr. Muskan Soni posted another apology video to justify her "I Hate Men" hashtag but seems even this one will not able to help her much. https://t.co/RNLZCPStBk pic.twitter.com/TRDmUzM7lU
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) June 30, 2026