NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में कुल संक्रमितों की संख्या 54 लाख पार, बीते दिन 92,605 नए मामले
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में कुल संक्रमितों की संख्या 54 लाख पार, बीते दिन 92,605 नए मामले

    कोरोना वायरस: देश में कुल संक्रमितों की संख्या 54 लाख पार, बीते दिन 92,605 नए मामले

    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 20, 2020
    10:24 am

    क्या है खबर?

    भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 90,000 से अधिक नए मामले सामने आने का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में देशभर में 92,605 नए मामले सामने आए और 1,133 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 54,00,619 हो गई है, वहीं 86,752 लोगों को इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 10,10,824 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए 94,612 मरीज, किए गए रिकॉर्ड टेस्ट

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना वायरस के 94,612 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ देश में ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 43,03,043 हो गई है और रिकवरी रेट 79.67 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 12,06,806 टेस्ट किए गए गए जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक हैं। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में कुल 6.36 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 11,88,015 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 32,216 लोगों की मौत हुई है।

    वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य आंध्र प्रदेश में अब तक 6,17,776 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 5,302 मरीजों की मौत हुई है।

    5,36,477 मामलों और 8,751 मौतों के साथ तमिलनाडु और 5,11,346 मामलों और 7,922 मौतों के साथ कर्नाटक अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    महाराष्ट्र में लगातार 13वें दिन 20,000 से अधिक नए मामले

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 21,907 नए सामने सामने आए और 425 मरीजों ने दम तोड़ा। ये लगातार 13वां ऐसा दिन है जब राज्य में 20,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

    आंध्र प्रदेश में बीते दिन 8,218 और तमिलनाडु में 5,556 नए मामले सामने आए। इन दोनों राज्यों में नए मामलों में स्थिरता आती हुई नजर आ रही है।

    वहीं कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 8,364 नए मामले सामने आए।

    डाटा

    दिल्ली में फिर सामने आए 4,000 से अधिक नए मामले

    राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में 4,071 नए मामले सामने आए और 38 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 2,42,899 हो गई है, वहीं 4,945 की मौत हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 3.06 करोड़ संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 3.06 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 9.55 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में लगभग 67.64 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 1.99 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका एकमात्र ऐसा देश है जहां भारत से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 45.28 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.36 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    ब्राजील
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    ग्लेन मैक्सवेल की ओर से वनडे क्रिकेट में बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    होंडा ने मई में बेचे 4.65 लाख दोपहिया वाहन, जानिए आंकड़े  होंडा
    शेयर बाजार में सेंसेक्स 800 अंक टूटा, गिरावट की क्या है वजह? शेयर बाजार समाचार
    हीरो के दोपहिया वाहनों की बिक्री 5 लाख के पार, जानिए आंकड़े  हीरो मोटोकॉर्प

    भारत की खबरें

    प्रशांत भूषण ने एक रूपया जुर्माना देने के बाद फैसले के खिलाफ दायर की समीक्षा याचिका दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 83,809 नए मामले, कुल मौतों की संख्या 80,000 पार ब्राजील
    भारत ने UN में दी चीन को शिकस्त, बना ECOSOC की संस्था का सदस्य चीन समाचार
    चीन में नवंबर तक आम लोगों के लिए उपलब्ध हो सकती है कोरोना वायरस वैक्सीन चीन समाचार

    ब्राजील

    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 904 मौतें, अब तक 40,000 से अधिक की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: कई देशों में दूसरी लहर का कहर, भारत में अभी पीक आना बाकी भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 20 लाख पार, बीते दिन रिकॉर्ड 62,538 मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में 21 लाख के करीब पहुंचे मामले, बीते 24 घंटों में 933 मौतें भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: भारत मे फिर शुरू होगा ऑक्सफोर्ड वैक्सीन का ट्रायल, सीरम इंस्टीट्यूट को मिली मंजूरी ऑक्सफोर्ड
    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 50 लाख पार, बीते दिन रिकॉर्ड मौतें भारत की खबरें
    लॉकडाउन के दौरान फेक न्यूज से फैले डर के कारण हुआ मजदूरों का पलायन- सरकार कांग्रेस समाचार
    ऐपल वॉच सीरीज 6 को खास बनाते हैं ये फीचर्स आईपैड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025