मुंबई में झमाझम बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून का मिजाज इस बार मिला-जुला है। महाराष्ट्र में जहां मुंबई और ठाणे में झमाझम बारिश हुई है, वहीं उत्तरी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा जैसे इलाकों में अगस्त की अच्छी शुरुआत के बाद अब बारिश धीमी पड़ गई है। दिल्ली-NCR के लिए मौसम का पूर्वानुमान भी मिला-जुला है। एक तरफ हल्की बूंदाबांदी और हल्के बादलों के साथ तापमान में मामूली बढ़ोतरी की संभावना है, तो वहीं दूसरी रिपोर्ट में आज दिल्ली में भारी बारिश और गरज के साथ तेज बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया गया है।
भारी बारिश को लेकर IMD ने जारी की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश को लेकर कई इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। महाराष्ट्र में रायगड और रत्नागिरी के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है, वहीं पुणे और कोल्हापुर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। पंजाब के जालंधर और अमृतसर के साथ-साथ बिहार के गया और भागलपुर में भी तूफानी मौसम की चेतावनी दी गई है। गुजरात के सूरत और वडोदरा में भी भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है, लेकिन कुछेक जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की भी आशंका है। हालांकि, राजस्थान में फिलहाल मौसम के मुख्य रूप से सूखा रहने का अनुमान है।