LOADING...
उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के रास्ते मानसून का प्रवेश, बारिश का सिलसिला शुरू
उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के रास्ते मानसून ने किया प्रवेश (अनस्प्लैश)

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के रास्ते मानसून का प्रवेश, बारिश का सिलसिला शुरू

लेखन गजेंद्र
Jun 18, 2025
05:55 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत मिलने का समय आ गया है। बुधवार 18 जून को तय समय के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सोनभद्र के रास्ते प्रदेश में प्रवेश किया है। मानसून ने बिहार और झारखंड से चलकर सोनभद्र और ललितपुर जिले में दस्तक दिया है। अब अगले कुछ घंटों में मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और गाजीपुर में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। अगले कुछ दिनों में मानसून पूर्वी समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भी कवर कर लेगा।

मानसून

4 साल बाद समय पर आया है मानसून

भारतीय मौसम विभाग (IMD) लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बुधवार को मानसून के प्रवेश की पुष्टि की है। उनका कहना है कि 4 साल बाद समय पर मानसून उत्तर प्रदेश में आया है, जो झमाझम बारिश कराएगा। अभी 30 से अधिक जिलों में मानसून सक्रिय रहेगा, कुछ दिन में लखनऊ समेत पूरे प्रदेश को घेर लेगा। वैज्ञानिक ने वाराणसी, मिर्जापुर, बलिया, श्रावस्ती, प्रयागराज, गोरखपुर, जौनपुर समेत अन्य पूर्वी इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

बारिश

मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल

IMD के मुताबिक, दक्षिण भारत से आगे बढ़कर मानसून ने गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड समेत बिहार के कुछ इलाकों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। यहां जमकर बारिश हो रही है। राजस्थान में भी 17 दिन पहले मानसून पहुंचा है। अगले 2 से 3 दिन में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। दिल्ली में अभी मानसून पूर्व बारिश हो रही है। यहां भी 30 जून से पहले मानसून प्रवेश करेगा।

ट्विटर पोस्ट

कुछ इस तरह बढ़ रहा मानसून

ट्विटर पोस्ट

वाराणसी में मौसम हुआ सुहावना