NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ओडिशा: पुलिस क्वार्टर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, निष्कासित कॉन्स्टेबल समेत चार गिरफ्तार
    अगली खबर
    ओडिशा: पुलिस क्वार्टर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, निष्कासित कॉन्स्टेबल समेत चार गिरफ्तार

    ओडिशा: पुलिस क्वार्टर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, निष्कासित कॉन्स्टेबल समेत चार गिरफ्तार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 03, 2019
    01:56 pm

    क्या है खबर?

    देश में रेप की घटनाओं पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। गुरुवार को तेलंगाना और शनिवार को राजस्थान के बाद सोमवार को ओडिशा में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया।

    इस हैवानियत को पुरी जिले के पुलिस क्वार्टर में अंजाम दिया गया। पीड़िता से हैवानियत करने वाले दो आरोपियों में से एक निष्कासित पुलिस कॉन्स्टेबल हैं।

    पुलिस ने इस घटना के संबंध में कॉन्स्टेबल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

    घटनाक्रम

    पीड़िता का भरोसा जीतने के लिए सेठी ने दिखाया पहचान-पत्र

    यह घटना सोमवार की है जब पीड़िता भुवनेश्वर से अपने गांव लौट रही थी। रास्ते में वह खाना खाने के लिए निमापारा बस स्टैंड पर उतरी, इसी दौरान उसकी बस निकल गई।

    वह दूसरी बस के इंतजार में बैठी थी, तभी निष्कासित कॉन्स्टेबल जितेंद्र सेठी अपनी कार लेकर वहां आए।

    उनके साथ कार में तीन अन्य लोग सवार थे। उन्होंने पीड़िता को उसके घर छोड़ने की बात कही।

    पीड़िता का भरोसा जीतने के लिए सेठी ने अपना पहचान-पत्र भी दिखाया।

    बयान

    पुरी के पुलिस क्वार्टर में किया गया रेप- SP

    पुरी के SP उमाशंकर दास ने कहा, "जब लड़की ने कार में सेठी के साथ तीन और लोगों को देखा तो उसे अपनी सुरक्षा की चिंता हुई, लेकिन सेठी ने भरोसा दिलाया कि वह उसे घर छोड़ देगा। बाद में वह पीड़िता को उसके घर छोड़ने की बजाय पुलिस क्वार्टर में ले गया, जहां सेठी और उसके एक साथी ने उसके साथ रेप किया।"

    दास ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    घटना

    घटना के समय घर में सो रहा था सेठी का बच्चा

    आरोपी सेठी की पत्नी भी पुलिस कॉन्स्टेबल है। सोमवार को घटना के समय वह ड्यूटी पर गई हुई थी। घर में उनका छोटा बच्चा सो रहा था।

    दोनों आरोपियों ने बच्चे के कमरे को ताला लगाकर पीड़िता को दूसरे कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद दोनों पीड़िता को कमरे में बंद कर भाग गए।

    पीड़िता की चीख पुकार सुनकर सेठी के पड़ोसियों ने कमरा खोलकर पीड़िता को बाहर निकाला।

    गिरफ्तारी

    पहले भी एक बार गिरफ्तार हो चुका है आरोपी सेठी

    पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान पीड़िता ने आरोपियों की फोटो ले ली थी। इसके अलावा उसने सेठी का पहचान-पत्र भी छिपा लिया, जिससे आरोपियों की पहचान में मदद मिली।

    सेठी को आपराधिक कृत्यों के कारण तत्कालीन SP सार्थक सारंगी ने सेवा से निष्कासित कर दिया था।

    सेठी को अपनी सास का यौन शोषण करने की कोशिश और अपनी दूसरी बीवी को जलाकर मारने की कोशिश में गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा
    तेलंगाना
    राजस्थान
    रेप

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    ओडिशा

    फेनी से अब तक 12 लोगों की मौत, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी जाएंगे ओडिशा चक्रवात
    चक्रवात फेनी पर प्रधानमंत्री मोदी के फोन का ममता बनर्जी ने नहीं दिया जवाब पश्चिम बंगाल
    फेनी प्रभावित ओडिशा के दौरे पर प्रधानमंत्री, राहत कार्यों के लिए की नवीन पटनायक की तारीफ चक्रवात
    प्रधानमंत्री मोदी का ममता पर फेनी पर राजनीति करने का आरोप, ममता ने दिया जवाब पश्चिम बंगाल

    तेलंगाना

    बजट: 2 हेक्टेयर तक की जमीन वाले किसानों के बैंक खाते में सीधे आएंगे 6,000 रूपए किसान
    सरकार की 6,000 रूपए की मदद किसानों के लिए कितनी फायदेमंद होगी, जानें किसान
    शॉपिंग मॉल में 10 रुपये में बिक रही थी साड़ी, महिलाओं ने तोड़ा शटर, वीडियो वायरल हैदराबाद
    यहां बैलेट पेपर से होगा चुनाव, आयोग चाहकर भी नहीं कर सकता EVM इस्तेमाल, जानें कारण लोकसभा

    राजस्थान

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, दिए भारत की परमाणु नीति में बदलाव के संकेत चीन समाचार
    हाफिज सईद आतंकी फंडिंग केस: तीन NIA अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप, किए गए बाहर मुंबई
    अफगानिस्तान के चार आतंकी हुए देश में दाखिल, मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट अफगानिस्तान
    प्री-वेडिंग वीडियो में मंगेतर से रिश्वत लेते दिखा पुलिसकर्मी, अधिकारी हुए नाराज राजस्थान पुलिस

    रेप

    मुंबई में शर्मनाक घटना, नशे में चूर चार लोगों ने कुत्ते के साथ किया गैंगरेप मुंबई
    #MeToo: आलोक नाथ मामले में 20 साल बाद होगा विनता नंदा का मेडिकल टेस्ट बॉलीवुड समाचार
    बकरी का रेप करते पकड़ा गया व्यक्ति, बचाव में कहा- बकरी से ली थी इजाज़त क्राइम समाचार
    दिल्ली-NCR में महफूज नहीं महिलाएं, हर रोज 5 बलात्कार तो 8 का शोषण दिल्ली पुलिस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025