LOADING...
राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी सोनम को जमानत मिली
राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी सोनम को जमानत मिली

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी सोनम को जमानत मिली

लेखन गजेंद्र
Apr 28, 2026
04:21 pm

क्या है खबर?

मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में उनकी आरोपी पत्नी सोनम को मंगलवार को जमानत मिल गई। राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने जमानत की पुष्टि की है। हत्याकांड के बाद गिरफ्तार सोनम पिछले 11 महीनों से जेल में बंद हैं। सोनम हत्याकांड में मुख्य आरोपी हैं। उनके परिवार ने जमानत के लिए याचिका दायर की थी और पुलिस के आरोपपत्र पर सवाल उठाए थे।

हत्याकांड

पुलिस ने 5 लोगों को बनाया है आरोपी

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने जांच पूरी करने के बाद शिलांग कोर्ट में 790 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था। SIT ने इसमें राजा की पत्नी सोनम, उसके प्रेमी राज कुशवाह, विशाल सिंह चौहान, आशीष सिंह राजपूत और आनंद कुर्मी को मुख्य आरोपी बनाया है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) 238(A)/61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हत्याकांड

क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मामला?

मध्य प्रदेश में इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा की शादी सोनम से 11 मई 2025 को हुई थी। दोनों 20 मई को मेघालय गए थे। 23 मई को शिलॉन्ग में राजा-सोनम की उनके परिवार से आखिरी बार फोन पर बात हुई। इसके बाद संपर्क न होने पर परिजन शिलॉन्ग पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई। 2 जून को राजा का शव खाई में मिला। सोनम 8 जून को गाजीपुर ढाबे पर मिली। उसके बाद पुलिस ने 5 को गिरफ्तार किया।

Advertisement