Loading...
मेरठ का नीला ड्रम हत्याकांड: पति की हत्यारोपी मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार
मेरठ में सौरभ की हत्या कर शव को नीले ड्रम में भरने वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार

मेरठ का नीला ड्रम हत्याकांड: पति की हत्यारोपी मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार

लेखन गजेंद्र
Sep 30, 2026
07:27 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपने पति सौरभ की हत्या कर शव को नीले ड्रम में छिपाने वाली मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को हत्या का दोषी ठहराया गया है। जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ने लगभग 13 महीने तक चले मुकदमे और 126 सुनवाईयों के बाद बुधवार को फैसला सुनाया। अभियोजन पक्ष ने 22 से अधिक गवाहों से पूछताछ की थी और अपने मामले के समर्थन में फोरेंसिक और वैज्ञानिक साक्ष्य प्रस्तुत किए थे।

सुनवाई

कोर्ट ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने कहा कि हत्या का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था। वकीलों ने अपराध की परिस्थितियों पर भी सवाल उठाए और तर्क दिया कि आरोपी संपत्ति विवाद के सिलसिले में फंसा हुआ था।

हालांकि, कोर्ट ने सभी तर्क को नामंजूर कर दिया और दोनों को दोषी ठहराया। अब कोर्ट सजा की मात्रा पर दलीलें सुनेगी। फैसला 14 अक्टूबर को आ सकता है।

सौरभ के परिजनों ने दोनों आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है।

मामला

क्या है सौरभ हत्याकांड और नीला ड्रम मामला?

ब्रह्मपुरी निवासी सौरभ राजपूत (29) लंदन के एक मॉल में कार्यरत थे। उससे पहले मर्चेंट नेवी में थे। उनका मुस्कान से प्रेम विवाह हुआ था।

सौरभ की अनुपस्थिति में मुस्कान-साहिल के बीच संबंध बढ़े। फरवरी में जब सौरभ लंदन से आया तो 4 मार्च को साहिल-मुस्कान ने नशीली दवा देकर उसकी हत्या कर दी और शव को नीले ड्रम में सीमेंट से सील कर दिया।

हत्या के बाद मुस्कान-साहिल हिमाचल प्रदेश भाग गए। उन्हें मेरठ लौटने पर गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENT